रांचीः पश्चिम बंगाल में निम्न दवाब का क्षेत्र बना है, वहीं बिहार से चला साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होकर झारखंड-पुरूलिया के रास्ते पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है। आकाश में काले-घने बादल छाये हुए हैं, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने झारखंड के करीब 13 जिलों में सात जुलाई तक भारी बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है।
15 जुलाई से जनशताब्दी सहित 16 ट्रेन रद्द, सफर पर जाने से पहले जान लीजिये ट्रेनों की शिड्यूल
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंदा ने कहा है कि 12 घंटे के अंदर बंगाल में निम्न दवाब का क्षेत्र काफी सक्रिय होने की संभावना है। इससे छह जुलाई को राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है। इनमें खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया गया हैं। वहीं रांची, चतरा, पलामू, लातेहार, हजारीबाग, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम व पूर्वी सिंहभूम में बादल छाये रहेंगे। इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश और वज्रपात को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
रांची से चीनी साइबर अपराधियों के 7 एजेंट गिरफ्तार, करते थे डिजिटल अरेस्ट, CID की बड़ी कार्रवाई
मौसम विभाग ने सात जुलाई को भी खूंटी, गुमला, सिमडेगा व पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश के पूर्वानुमान के तहत येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, आठ व नौ जुलाई को राज्य में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका है। इन दोनों दिन भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को राज्य में सबसे अधिक बोकारो में लगभग 10 मिमी बारिश हुई। जबकि रांची में आठ मिमी, जमशेदपुर में एक मिमी, मेदिनीनगर में छह मिमी, गुमला में दो मिमी और सिमडेगा में चार मिमी बारिश दर्ज की गयी।शनिवार 5 जुलाई को भी रांची के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है।
कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के ऐश पौंड में फंसे दो हाथी, ड्रोन कैमरे से हाथियों के मूवमेंट पर नजर, रेस्क्यू के लिए बंगाल से विशेषज्ञ टीम बुलाई गई
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड में 35 दिन में 404 मिमी बारिश हो गयी है, जबकि सामान्य वर्षापात 236.1 मिमी है। इस तरह राज्य में अब तक 71 मिमी बारिश अधिक हो गयी है। राजधानी रांची में अब तक 641.8 मिमी बारिश हो गयी है, जबकि सामान्य वर्षापात 243.2 मिमी है।




