बिहार में 4 साल की बच्ची से हैवानियत, चेहरे पर खून के धब्बे; निचले हिस्से का कपड़ा गायब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 6, 2025

बिहार में ढाई साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, खून से लथपथ खेत में मिली, हालत गंभीर

बिहार के भोजपुर में पीरो नगर में दुष्कर्म के बाद चार साल की एक मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई है। वह दो दिनों से लापता थी। गुरुवार की शाम से गायब बच्ची का शव शनिवार की दोपहर उसी मोहल्ले में गोबर से भरे गड्ढे से बरामद किया गया। बच्ची के चेहरे और निचले भाग पर खून के धब्बे पाए गए हैं। शरीर के निचले हिस्से का कपड़ा भी गायब था। ऐसे में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने की बात कही जा रही है।

मोहल्ले के ही एक किशोर पर दुष्कर्म और हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। बच्ची के परिजनों के अनुसार आरोपित किशोर नशे का आदी है। इधर, पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित किशोर, उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बिहार के दरभंगा में मुहर्रम जुलूस के दौरान हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक की मौत, 50 लोग झुलसे

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षकों को दी सौगात, 28945 शिक्षकों के बीच टैबलेट का किया वितरण

एसपी राज की ओर से घटना और गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल के तहत मुकदमा चलाया जाएगा और त्वरित सजा दिलायी जायेगी। इसके लिए तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि अनुसंधान के दौरान किशोर की ओर से दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर बच्ची की हत्या करने की बात सामने आयी है। मामले में साक्ष्य छुपाने के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया गया है।

ट्रंप से भयंकर विवाद के बाद एलन मस्क ने बनाया नया दल, नाम रखा- अमेरिका पार्टी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now