हेमंत सरकार ने झारखंड की खनिज संपदा लूटने को एजेंट छोड़ रखे,’ पूर्व सीएम बाबूलाल का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 2, 2025

Babulal-Marandi

जामताड़ा के कुंडहित प्रखंड के बाबूपुर गांव में भाजपा की ओर से आत्मनिर्भर भारत के तत्वावधान में जन चौपाल का कार्यक्रम किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने की है। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2047 को सौ साल भारत की आजादी पूर्ण होगी।

इसलिए 2047 तक भारत को आत्मनिर्भरता बनाना है। उन्होंने आत्मनिर्भर के फायदे ग्रामीणों को बताए। बताया कि कैसे दुनिया भारत को आज एक आत्मनिर्भर देश के रूप में देख रही है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का यह कमाल है कि जिस देश को कभी सोना गिरवी रखना पड़ा था, आज वह देश दुनिया की आर्थिक महाशक्तियों में शुमार है।

रांची में महिला की बेरहमी से हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

साथ ही हेमंत सरकार को घेरते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार के सारे वादे झूठ साबित हो रहे हैं, जितने लोग साल भर में सरकारी नौकरी से अवकाश प्राप्त करते हैं उससे भी कम लोगों को हेमंत सोरेन ने अभी तक छह साल के कार्यकाल में नौकरी दी है।

See also  हेमंत से अमीर हैं कल्पना सोरेन, खाते में है इतनी रक़म और निवेश की हैरान हो जाएंगें आप

विद्यालय में शिक्षक की कमी, अस्पताल में चिकित्सक, नर्स की कमी, राशि के अभाव में सारे विभाग का विकास कार्य अवरोध हुआ है। झारखंड के खनिज संपदा को लूटने के लिए पूरी राज्य में एजेंट छोड़ रखे हैं। सरकारी दफ्तरों में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए कर्मचारी अधिकारी को पैसा देना पड़ रहा है।

इस अवसर पर दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने बताया कि आज के युग के लिए आत्मनिर्भरता बहुत ही आवश्यक है। मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बनने के राह पर निकल पड़ा है। मौके पर भाजपा नेता माधव चंद्र महतो ने कहा कि नाला विधानसभा क्षेत्र में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। आम लोगों को इसका शिकार बनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी इस विषय पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

नकली विदेशी शराब के सिंडिकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार, कुरकुरे की बोरियो में छिपाकर भेजते थे बिहार

See also  पत्नी ने चुपके से प्रेमी को बुलाया और होटल में कर रही थी अय्याशी, तभी पहुंच गया पति, उसके बाद...

जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने बताया किस प्रकार गांव-गांव आत्मनिर्भर भारत के लिए जागरूकता भाजपा चला रही है। उन्होंने कहा स्वास्थ्य मंत्री द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के ऊपर अनर्गल बयान अशोभनीय है।

उन्होंने कहा बाबूलाल मरांडी के समकक्ष जाने के लिए इरफान अंसारी को अभी कई जन्म लेने पड़ेंगे। बाबूलाल मरांडी ने उसे समय राज्य को संभाल जब राज्य ने नया जन्म लिया और बिहार से सड़ा गला सिस्टम मिला था। कार्यक्रम के अंत में बाबूलाल मरांडी ने उपस्थित ग्रामीणों को आत्मनिर्भर भारत बनाने का शपथ दिलाई।मौके पर मंच संचालन जिला मंत्री गया प्रसाद मंडल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने किया।

बिहार के अरवल में SDPO समेत 6 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now