खूंटीः एदेल संगा पहड़ा राजा सोमा मुंडा की बुधवार शाम हुई हत्या के विरोध में गुरुवार को आदिवासी संगठनों ने बंद बुलाया था। गुरुवार सुबह से ही बंद का असर खूंटी जिले में देखने को मिला। रांची से खूंटी जाने वाले रास्ते को लोगों ने सुबह 9 बजे ही बंद करा दिया। आदिवासी समाज के लोग हत्यारे की गिरफ्तारी और सोमा मुंडा के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे है। आदिवासी नेता प्रेम शाही मुंडा समेत कई आदिवासी नेता सड़क पर उतरे और प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया कि वो हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।

पहड़ा राजा सोमा मुंडा की हत्या से आक्रोश, आज खूंटी बंद, अबुआ झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष थे सोमा
गुरुवार की सुबह आदिवासी संगठनों के लोग सड़कों पर उतरे और बंद के समर्थन में नारेबाजी की। कई जगह ट्रैक्टर खड़ी कर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया है। जगह-जगह मुख्य मार्गों पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है। स्थानीय लोगों ने मुरहू-तोरपा और अड़की इलाके में बंद कराया। हूटार चौक पर भी लोगों ने प्रदर्शन किया।
![]()
खूंटी में सांगा पड़ाह के अध्यक्ष सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद आदिवासी समाज के आक्रोश
बुधवार को हुई थी पड़हा राजा की हत्या
बुधवार की शाम खूंटी थाना क्षेत्र के जमुआदाग के समीप अपराधियों ने सोमा मुंडा पर उस वक्त हमला किया, जब वे अपने घर लौट रहे थे। सोमा मुंडा अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। उनकी पत्नी ने बताया कि वे जमुआदाग के रास्ते से होकर अपने गांव चलांगी लौट रहीं थीं। जमुआदाग में तालाब के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो लोग आए और ओवरटेक करते हुए दो राउंड गोली चला दी। गोली लगते ही सोमा मुंडा गिर पड़े. गोली चलाने के बाद हमलावर बाइक सवार मंदरूटोली की ओर फरार हो गए।








