- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

पहड़ा राजा सोमा मुंडा की हत्या से आक्रोश, आज खूंटी बंद, अबुआ झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष थे सोमा

पहड़ा राजा सोमा मुंडा की हत्या से आक्रोश, आज खूंटी बंद, अबुआ झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष थे सोमा

डेस्कः बुधवार देर शाम जमुआदाग के समीप अज्ञात अपराधियों ने एदेल संगा पहड़ा के राजा सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी। 60 वर्षीय सोमा मुंडा हुटार चलागी गांव के रहने वाले थे। हत्या के विरोध में आदिवासी समन्वय समिति और आदिवासी संगठनों ने गुरुवार को खूंटी बंद बुलाया है।

खूंटी में सांगा पड़ाह के अध्यक्ष सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद आदिवासी समाज के आक्रोश
जानकारी के अनुसार, सेामा मुंडा बुधवार को अपनी पत्नी अमृता तिर्की के साथ स्कूल के काम से खूंटी आये थे। शाम में अपने गांव लौट रहे थे। इसी क्रम में जमुवादाग के पास बाइक से आये दो अपराधियों ने ओवरटेक कर उन पर गोली चला दी। घायल अवस्था में उन्हें शहर के केएस गंगा अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है। वहीं संभावित क्षेत्र में छापेमारी कर रही है।

See also  झारखंड में बढ़ा बसों का किराया, 40 से 100 रुपए तक हुई बढ़ोतरी, माल ढुलाई भी हुई महंगी

मैक्लुस्कीगंज में पारा माइनस में, जमी ओस की बूंदें, रांची में ठंड से महिला की मौत
एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कुछ पता नहीं चला है। सोमा मुंडा एदेल संगा पहड़ा राजा थे। वहीं अबुआ झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर थे। हुटार चलागी में बिरसा उच्च विद्यालय के नाम से स्कूल भी चलाते थे, जिसमें वह स्वयं प्रधानाध्यापक भी थे। उनकी पहचान क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रहनेवाले के रूप में थी।

दावोस WEF में हेमंत सोरेन झारखंड की ‘शक्ति’ का करेंगे प्रदर्शन, दुनिया देखेगी क्रिटिकल मिनरल्स का ‘खजाना’
तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने एदेल सांगा पहड़ा राजा और झारखंड आंदोलनकारी सोमा मुंडा की निमर्म हत्या की निंदा की है। उन्होंने इस संबंध में खूंटी के डीसी और एसपी से बात कर हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समाज में हिंसा की कोई जगह नहीं है। इस घटना को अंजाम देनेवालों को कड़ी से कड़ी कानूनी सजा दी जानी चाहिए।

See also  स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर, 5 राज्यों में छापेमारी, छात्राओं ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now