न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में बदलाव, श्रेयस अय्यर और रवि विश्नोई किए गए शामिल

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में बदलाव, श्रेयस अय्यर और रवि विश्नोई किए गए शामिल

डेस्कः न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी-20 मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में बदलाव किया गया है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में दो बड़े बदलाव किए गए हैं।ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण इस टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से बाहर हो गए हैं, जबकि तिलक वर्मा भी शुरुआती तीन टी20 मैचों से बाहर हो चुके हैं।

रोहिणी आचार्य ने भाई तेजस्वी पर कसा तंज, बोली-सब जानती है पब्लिक, अपने इर्द-गिर्द बैठे गिद्धो को…..
अब इस टी20 सीरीज के लिए स्टार बल्लेबाज श्रेेयस अय्यर और लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। रवि बिश्नोई ने पांचों मैचों के लिए वॉशिंगटन सुंदर को स्क्वॉड में रिप्लेस किया है। वहीं श्रेयस अय्यर मिडिल ऑर्डर बल्लेबजा तिलक वर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर पहले तीन टी20 मुकाबलों में उपलब्ध रहेंगे।वॉशिंगटन सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में हुए पहले वनडे के दौरान गेंदबाजी करते समय लोअर रिब (पसलियों) में तेज दर्द महसूस हुआ। स्कैन और विशेषज्ञ डॉक्टर की जांच में साइड स्ट्रेन की चोट की पुष्टि हुई। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की मेडिकल टीम ने उन्हें कुछ दिनों आराम की सलाह दी है, जिसके बाद वे आगे के इलाज के लिए बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिपोर्ट करेंगे।

See also  Watch Video: दूल्हे की नोटों की माला लेकर भागा बैंडवाला, देखिए कैसे दूल्हा बन गया सुपरहीरो

साधू के श्राप से घर में लग रही रोजाना आग! गयाजी में अजीबोगरीब घटना बना चर्चा का विषय
दो साल बाद टी20 टीम में श्रेयस अय्यर
दाएं हाथ के बैटर श्रेयस अय्यर दो साल बाद भारतीय टी20 टीम में लौटे हैं। श्रेयस का आखिरी टी 20 मैच दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। श्रेयस ने अब तक 51 टी20I मैचों में 30.66 की औसत से 1104 रन बनाए हैं, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल रहे। यदि तिलक वर्मा पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो श्रेयस को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी टीम में शामिल किया जा सकता है।

IRCTC घाटाले में राबड़ी देवी ने आरोप तय करने की दी चुनौती, दिल्ली हाईकोर्ट ने CBI को जारी किया नोटिस
उधर रवि बिश्नोई एक समय टी20 प्रारूप में भारत के सबसे प्रभावशाली स्पिनरों में रहे हैं।उनकी आक्रामक गेंदबाज़ी स्टाइल खासकर मिडिल ओवर्स में बल्लेबाजों  पर दबाव बनाने में मदद करती है।बिश्नोई की वापसी से भारतीय स्पिन विभाग को मजबूती मिलेगी, खासकर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के साथ मिलकर वे बेहतर संयोजन बना सकते हैं। बिश्नोई ने भारत के लिए आखिरी टी20 मुकाबला फरवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।बिश्नोई अब तक भारत के लिए 42 टी20I में 61 विकेट झटक चुके हैं।

See also  रामगढ़ में पुलिस वाहन के टक्कर मारने से दो युवकों की मौत

एसपी के इशारे पर भाड़े के हत्यारों ने कॉमरेड महेंद्र की कर दी थी हत्या….आज तक नहीं मिल पाई सजा
न्यजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान) अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन मैच), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, , वरुण चक्रवर्ती, इशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now