नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, तिब्बत से आया पानी और बहा ले गया पुल, VIDEO में देखिये रौद्र रूप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 26, 2026

नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, तिब्बत से आया पानी और बहा ले गया पुल, VIDEO में देखिये रौद्र रूप

डेस्कः नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ के पानी ने भयंकर तबाही मचाई है। नेपाल में आये जलप्रलय ने पुल को तोड़ते हुए कई घरों को अपने साथ बहा ले गई। नेपाल में आई बाढ़ से कई लोगों के मरने की खबरें आ रही है, अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अबतक आठ लोगों के मौत की आधिकारिक जानकारी सामने आई है। बाढ़ के रौद्र रूप ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिये है।


चीन के तिब्बत क्षेत्र से आने वाले इस अचानक सैलाब ने सीमा के पास बसे तिमुरे और स्याफ्रुबेसी इलाकों को तहस-नहस कर दिया। गांव के गांव बह गए, बाजार तबाह हो गए, पुल टूट गए और सड़कें कट गईं।  रसुवा की आबादी करीब 50 हजार है. यहां सबसे ज्यादा नुकसान चीन-नेपाल सीमा के नजदीकी इलाकों में हुआ। मुख्य जिला अधिकारी नरेंद्र परियार ने बताया कि गांव और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट साइट्स बहने की खबरें मिल रही हैं। अभी तक हताहतों और नुकसान का पूरा आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन भारी जन-धन हानि की आशंका जताई जा रही है।
यह बाढ़ स्थानीय भारी बारिश से नहीं आई। मौसम विभाग के अनुसार रसुवा में पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश ही हुई, जो 7 मिलीमीटर से ज्यादा नहीं थी। भोटेकोशी नदी का ऊपरी हिस्सा तिब्बत से आता है। तिब्बत में किसी ग्लेशियल झील के अचानक फटने (GLOF - Glacial Lake Outburst Flood) से यह पानी आया होगा।


नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, तबाही का मंजर
नेपाल की भोटे कोशी नदी में स्थानीय समय के मुताबिक, सुबह करीब नौ बजे तिब्बत की ओर से अचानक तेज बाढ़ आई और सबकुछ अपने साथ बहा ले गई। नेपाल की सेना ने एक बयान में बताया कि पानी का फ्लो अचानक बढ़ने से रसुवा जिले के तिमुरे और समीपवर्ती स्याफ्रुबेसी इलाके में भारी नुकसान हुआ है। पानी अपने साथ वाहन, सामान और अन्य संपत्ति बहा ले गया।
नेपाल के 5 जिलों में हाई अलर्ट
बता दें कि रसुवा जिला काठमांडू के उत्तर-पूर्व में स्थित है और तिब्बत सीमा से करीब 125 किलोमीटर दूर है। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) ने रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, चितवन और गोरखा नदी के किनारे रहने वाले लोगों से अगले आदेश तक बहुत ज्यादा सर्तक रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है।

See also  हेमंत सोरेन से आम लोगों ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now