IRCTC घाटाले में राबड़ी देवी ने आरोप तय करने की दी चुनौती, दिल्ली हाईकोर्ट ने CBI को जारी किया नोटिस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 16, 2026

IRCTC घाटाले में राबड़ी देवी ने आरोप तय करने की दी चुनौती, दिल्ली हाईकोर्ट ने CBI को जारी किया नोटिस

डेस्कः IRCTC घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खिलाफ आरोप तय करने को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया है। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की एकल पीठ ने याचिका में उठाए गए मुद्दों पर सुनवाई कर CBI से जवाब-तलब किया है।

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार पर आरोप तय, अब चलेगा मुकदमा, कोर्ट ने 52 आरोपी को बरी किया
पिछले साल 13 अक्टूबर को राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ करप्शन और आपराधिक साजिश के आरोप तय किए थे,कोर्ट ने इस मामले में IPC की धारा 428, 120बी और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13(2) के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया था।

ED अधिकारियों को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पुलिस जांच पर लगाई रोक, सुरक्षा देने का दिया निर्देश, राज्य सरकार से मांगा जवाब
आईआरसीटीसी मामले में आरोप तय करने के आदेश को लालू यादव ने भी हाई कोर्ट में चुनौती दे रखी है। सीबीआई ने चार्जशीट में लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। बता दें कि IRCTC के दो होटलों BNR होटल रांची और पुरी में होटलों के टेंडर में हुए भ्रष्टाचार मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय कर अपना पक्ष रखने को लालू, राबड़ी और अन्य आरोपियों को समन किया था।

See also  पटना में हर्निया का नाम लेकर 6 महिलाओं की बच्चेदानी निकाल ली,आयुष्मान भारत योजना के पैसे हड़पने के लिए ‘एवर्स अस्पताल’ का बड़ा खेल

पटना में स्वर्ण व्यापारी को लूटने वाले कुख्यात नीतीश का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
IRCTC घोटाला क्या है?
लालू प्रसाद यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री थे, जब केंद्र में UPA-1 सरकार थी। सीबीआई ने आरोप लगाया कि लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे के अलग-अलग जोन में ग्रुप ‘D’ पोस्ट पर लोगों को नौकरी देने के बदले अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन-जायदाद ट्रांसफर करवाकर आर्थिक फायदा उठाया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now