India vs Ireland:वर्ल्ड चैंपियन इंडिया को आयरलैंड ने टी-20 में 34 रनों से हराया, भारतीय बल्लेबाज हुए फेल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 26, 2026

India vs Ireland:वर्ल्ड चैंपियन इंडिया को आयरलैंड ने टी-20 में 34 रनों से हराया, भारतीय बल्लेबाज हुए फेल

डेस्कः टी-20 के वर्ल्ड चैंपियन भारत को आयरलैंड ने पहले मैच में करारी शिकस्त दी है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेले गए मैच में आयरलैंड ने भारत को 34 रनों से हराया। भारतीय बल्लेबाजी आयरलैंड के खिलाफ फेल हो गई। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को मैच में नहीं उतारने की कड़ी आलोचना कर रहे थे। अनुभव से भरपूर भारतीय टीम को गैर अनुभवी आयरलैंड की टीम ने पहली बार हराने में कामयाबी पाई। 182 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम 148 रनों पर ऑलआउट हो गई। आयरलैंड की टीम ने पहली बार भारत को क्रिकेट के किसी में फॉरमेट में हराया है।

भारतीय टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खिताबी जीत के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में कोई मैच खेल रही है।टी20 टीम की कमान अब सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर के हाथों में है। ऐसे में टीम इंडिया नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में जीत से आगाज करना चाहेगी। रनचेज में भारतीय टीम की शुरुआत मिली जुली रही। संजू सैमसन (5 रन), ईशान किशन (1 रन) और नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर (3 रन( कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में खूब रन बटोरे। संजू को डेब्यूटेंट जय मूंदरा ने बोल्ड किया। वही ईशान किशन दूसरे डेब्यूटेंट मैथ्यू हॉलार्ड का शिकार बने। हॉलार्ड ने फिर श्रेयस अय्यर को भी चलता किया। पावरप्ले में भारत ने 68 रन बनाए, जिसमें 47 रन तो अभिषेक शर्मा के बल्ले से आए। अभिषेक शर्मा ने 19 गेंदों पर फिफ्टी पूरी। हालांकि वो उसके बाद तुरंत आउट हो गए। अभिषेक ने 7 चौके और दो छक्के की मदद से 20 बॉल पर 50 रन बनाए। लियाम मैकार्थी ने अभिषेक का विकेट चटका।तिलक वर्मा (19 रन) और वॉशिंगटन सुंदर (9 रन) बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए. सुंदर के आउट होने के समय भारत का स्कोर 100/6 था।
शिवम दुबे और अक्षर पटेल ने सातवें विकेट के लिए 35 रन जोड़कर भारतीय टीम को मैच में वापस लौटाने की कोशिश की। जय मूंदार ने शिवम को कॉट एंड बोल्ड कर भारत को सातवां झटका दिया। फिर अक्षर पटेल बड़ा शॉट मारने की कोशिश में गैरेथ डेलानी को अपनाा विकेट दे बैठे। यहां से भारतीय टीम के लिए मैच जीत पाना मुश्किल था।

See also  धनबाद के कोयला कारोबारियों के ठिकाने पर GST की छापेमारी, पटना से आई टीम ने मारा रेड

ऐसी रही आयरिश टीम की बैटिंग
आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 182 रन बनाए। मेजबान आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पावरप्ले में ही तीन विकेट खो दिए। हर्षित राणा ने दोनों सलामी बल्लेबाजों रॉस अडायर (12 रन) और टिम टेक्टर (17 रन) को पवेलियन भेजा। वहीं अर्शदीप सिंह ने अनुभवी बल्लेबाज हैरी टेक्टर को खाता भी नहीं खोलने दिया।
भारतीय टीम को चौथी सफलता ‘बर्थडे बॉय’ शिवम दुबे ने दिलाई, जिन्होंने बेंजाामिन केलिट्ज (15 रन) को पवेलियन रवाना किया। यहां से कप्तान लोर्कन टकर और गैरेथ डेलानी ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 64 रन जोड़े। टकर ने 5 चौके और दो छक्के की मदद से 36 गेंदों पर 50 रन बनाए। हर्षित राणा ने टकर को आउट कर इस पार्टनरशिप को तोड़ा। लोर्कन टकर के आउट होने के बाद गैरेथ डेलानी ने जॉर्ज डॉकरेल के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए सिर्फ 16 बॉल पर 49 रन जोड़े। 17वें ओवर में दोनों बल्लेबाज ने प्रसिद्ध कृष्णा की जमकर खबर ली और कुल 27 रन बटोरे।डेलानी ने 32 बॉल पर 49 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और तीन चौके शामिल रहे। वहीं डॉकरेल के बल्ले से 19 रन निकले। लियाम मैकार्थी (7 रन) और मैथ्यू हम्प्रीज (2 रन) आउट होने वाले आखिरी दो बल्लेबाज रहे। भारत की ओर से हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को दो-दो सफलताएं हासिल हुईं।

See also  बिहार में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से तीन की मौत, दशहरा मेला देखकर घर लौट रहे थे सभी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now