Telegram पर खुलेआम चल रहा है 10ᵗʰ और 12ᵗʰ के पेपर लीक का खेल, क्या JAC के बूते में जांच और लगाम?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 20, 2025

JAC Paper Leak Case: DGP ने बनाई SIT, CID को भी मिल सकती है जांच की जिम्मेदारी, जैक ने भेजी शिक्षा विभाग को रिपोर्ट

रांचीः झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित 10ᵗʰ और 12ᵗʰ की परीक्षा में पेपर लीक का खेल सबसे ज्यादा Telegram पर खेला जा रहा है । जी हां  JAC के 10ᵗʰ के हिन्दी और साइंस के पेपर लीक के बाद रद्द होने के बाद भी इस बात की कोई गारंटी नहीं की पेपर लीक नहीं होगा। सोशल मीडिया एप्प Telegram पर तो छात्रों के भविष्य के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है । 

झारखंड में उद्घाटन से पहले टूटा करोड़ो की लागत से बन रहा पुल, इस जिले से दो-दो मंत्री है सरकार में शामिल

10ᵗʰ और 12ᵗʰ के पेपर लीक का खेल

Telegram पर सर्च करने पर फौरन ही कई रिजल्ट आ जा रहे हैं और इसमें चैट करने और इसके चैट बॉक्स में साफ तौर से झलक रहा है कि पेपर लीक करने की कोशिश की जा रही है। JAC के 10ᵗʰ के साइंस का पेपर तो Telegram पर खुलेआम शेयर किया जा रहा था वो भी एग्जाम से चौबीस घंटे पहले । 

See also  झारखंड के राज्यपाल ने हेमंत सोरेन पर कहा कि आज नहीं तो कल देना होगा जवाब

झारखंड हाईकोर्ट ने कांट्रेक्ट आधारित असिस्टेंट प्रोफेसर की नई नियुक्तियों पर लगाई रोक

Telegram पर बेचे जा रहे हैं प्रश्नपत्र?

इस  चैट के जरिए समझा जा सकता है कि कैसे छात्रों और अभिभावकों को लालच देकर लूट की साजिश रची जा रहा है ।  monnuu774 नाम का यूजर बता रहा है कि प्रश्न पत्र लेना है तो पैसे जमा करो । जितने ज्यादा पैसे जमा होंगे उतने ही कम कीमत होगी ।

Screenshot 2025 02 20 at 9.06.59 PM

इसी तरह से कई यूजर संस्कृत का पेपर मांग रहे हैं तो कोई पूछ रहा है कि JAC का कोई स्टाफ है क्या ग्रुप में ।

Screenshot 2025 02 20 at 9.03.46 PM

इस तरह के कई ग्रुप टेलीग्राम पर बनाए गए हैं जहां या तो पेपर लीक किया जा रहा है या पेपर लीक के नाम पर मासूम छात्रों के साथ ठगी की जा रही है ।

Screenshot 2025 02 20 at 9.05.30 PM

JAC के बूते में जांच?

सबसे बड़ी बात ये है कि मोबाइल पर इस तरह ग्रुप बनाना बेहद ही आसान है और इसके जरिए हर एग्जाम में पेपर लीक का धंधा चलता है। अब सवाल ये उठता है कि क्या झारखंड एकेडमिक काउंसिल के पास इतनी शक्ति और क्षमता है कि इंटरनेट की दुनिया के  जाल से पेपर लीक माफिया को धर सके ।

See also  रांची में जमीन कारोबारी ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

झारखंड में उद्घाटन से पहले टूटा करोड़ो की लागत से बन रहा पुल, इस जिले से दो-दो मंत्री है सरकार में शामिल

बताया जा रहा है कि कोडरमा से पेपर लीक हुआ है।  बिहार की सीमा से सटे होने की वजह से यहां कोचिंग माफिया का जबरदस्त गिरोह काम करता है । पुलिस प्रिंस की तलाश कर रही है। पहले भी कोडरमा, हजारीबाग में पेपर लीक के तार जुड़ चुके हैं । चाहे वो NEET का एग्जाम ही क्यों नहीं हो यह इलाका पेपर लीक करने वाले माफिया के लिए हब बनता जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now