जमशेदपुर: शहर की सड़कों पर निजी वाहनों पर ‘पुलिस’ लिखकर घूमने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसएसपी आवास पर टाटा स्टील यूआईएसएल के एक कर्मचारी के पुलिस लिखी निजी कार से पहुंचने के बाद मामला पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना। इसके बाद एसएसपी ने सभी यातायात थाना प्रभारियों को ऐसे वाहनों की जांच करने का निर्देश दिया।
पुलिस के अनुसार, कुछ लोग अपने निजी वाहनों पर ‘पुलिस’ लिखकर पुलिसकर्मी होने का प्रभाव दिखाने या जांच से बचने का प्रयास करते हैं। ऐसे वाहनों की पहचान कर उनकी जांच की जा रही है। यातायात पुलिस का अभियान शहर के विभिन्न इलाकों में चलाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि निजी वाहन पर पुलिस संबंधी पहचान का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा है






