अमेरिका में टूट गई एलन मस्क और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती, जाते-जाते खूब की आलोचना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 29, 2025

FILES-US-POLITICS-ECONOMY-MUSK

Elon Musk: अरबपति व्यापारी एलन मस्क ने अमेरिका के राष्ट्र्पति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन से अपना नाता तोड़ लिया है। मस्क ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख के रुप में अपना कार्यकाल समाप्त होने की घोषणा की इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्र्पति ट्रंप को भी उन पर भरोसा जताने और विशेष सरकारी कर्मचारी के और पर उन्हें अपने प्रशासन में शामिल करने के लिए धन्यवाद दिया।

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक वाइट हाउस में काम करने वाले एक कर्मचारी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि अब मस्क, ट्रंप के महत्वाकांक्षी डोगे परियोजना के प्रमुख नहीं है।

JMM के ये चेहरे अब रखेंगे मीडिया के सामने पार्टी की बात… हो गया नामों का एलान

टेस्ला प्रमुख का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब काफी दिनों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों के बीच में सब कुछ ठीक नहीं है। मस्क ने कुछ दिन पहले ही ट्रंप के फैसले की आलोचना करते हुए कहा था कि वह राष्ट्रपति द्वारा लिए गए एक फैसले को एक सुंदर बिल कहे जाने से निराश है। बकौल, मस्क इससे बहुत ज्यादा खर्च बढ़ेगा, जिससे संघीय घाटे में बढ्ढोत्तरी होगी।

ट्रंप के टैक्स में कटौती और इमिग्रेशन को बेहतर करने के इस फैसले को लेकर मस्क ने सीबीएस से बात की। मस्क ने कहा, “मुझे लगता है कि एक बिल या तो बड़ा हो सकता है या फिर सुंदर.. लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई बिल दोनों हो सकता है। मैं इसके कुछ पहलुओं से खुश नहीं हूं, लेकिन मैं इसके अन्य पहलुओं से रोमांचित हूं। राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी सुझाव दिया है कि अभी इसमें और भी बदलाव होंगे।

See also  रांची नगर निगम ने जारी की 500 बड़े टैक्स बकाएदारों की लिस्ट, सबसे ज्यादा किस पर बकाया

.. जब शशि थरुर से एक लड़की ने पूछ लिया लुक और नॉलेज का राज ! कांग्रेस सांसद के जवाब से दंग रह गए लोग

वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा, “हम देखेंगे इस मामले में क्या होता है। फिलहाल इस फैसले में काफी कुछ करना बाकी है।”

आपको बता दें कि ट्रंप के इस फैसले को लेकर मस्क ही नहीं बल्कि पार्टी के कुछ अन्य लोग भी सहमत नहीं है। विस्कॉन्सिन के सीनेटर रॉन जॉनसन ने कहा कि मैं एलन मस्क के परेशान होने से सहानुभूति रखता हूं। एक कार्यक्रम में इस मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा,”मुझे पूरा भरोसा है कि खर्च को कम किया जा सकता है। यह तब तक ही है जब तक हमारे राष्ट्रपति या हमारी लीडरशिप इस मुद्दे को लेकर बहुत ज्यादा गंभीर नहीं हो जाते.. तब तक इस प्रक्रिया को धीमा करने के लिए काफी विरोध है। अगर मैं इसके विरोध में हूं तो राष्ट्रपति ट्रंप मुझे पर अपनी स्थिति बदलने का दबाव नहीं डाल सकते।”

See also  एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री हो गए पसीने-पसीने, एसी खराब होने से हुई फजीहत

हालांकि एलन मस्क का मन राजनीति के दांव पेंच से भरा हुआ दिखाई दे रहा है। मस्क ने पद छोड़ने की अपनी घोषणा से पहले संकेत देते हुए कहा था कि वह सरकार के लिए अपने काम को पूरा कर चुके हैं। इसके बाद अब वह अपनी कार निर्माता कंपनी टेस्ला और स्पेसएक्स प्रोग्राम के ऊपर ध्यान लगाना शुरू करेंगे। बकौल, मस्क अब वह राजनीति में कम समय देना शुरू करेंगे क्योंकि वह काफी कुछ कर चुके हैं।

अब्दुल पंक्चर ही नहीं बनाता उसकी बेटी करती है टॉप: जब रांची की टॉपर तहरीन फातिमा से मिले इमरान प्रतापगढ़ी तो पिता का दर्द झलका

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now