भागलपुर: नवगछिया में रविवार को एक ही स्थान पर पेड़ के नीचे करीब 150 कौओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से आसपास मार्निंग वॉक पर आए लोगों में हड़कंप मच गया। घटना अनुमंडल मैदान परिसर की है, जहां पेड़ों के आसपास और जमीन पर बड़ी संख्या में कौओं के शव पड़े मिले।
बिहार में ठंड का विकराल रूप, 11 जिलों में पारा 8 डिग्री से नीचे, अगले 10 दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं
लोगों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी, जिसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शी नीरज कुमार ने बताया कि उन्होंने इससे पहले कभी ऐसी घटना नहीं देखी थी। मैदान में चारों ओर कौओं के शव बिखरे थे, जिनकी संख्या करीब 150 के आसपास थी।
पटना के कंकड़बाग में फिल्मी स्टाइल में युवक का अपहरण, चाय बना किडनैप का कारण, 2 घंटे के अंदर पुलिस को मिली सफलता
एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कौओं की मौत से लोग हैरान हैं। वन विभाग के वनरक्षी राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ठंड लगने से कौओं की मौत की आशंका है, लेकिन एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मौत को लेकर विभाग सतर्क है। सभी मृत कौओं को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।




