- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

गढ़वा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और स्कार्पियों में टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 12, 2026

गढ़वा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और स्कार्पियों में टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

गढ़वाः रविवार देर रात गढ़वा-रेहला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पल भर में छीन ली। बेलचंपा गांव के पास ट्रक और स्कार्पियों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

मैक्लुस्कीगंज का पारा -1 डिग्री, रांची समेत 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट
हादसा इतना भयावह था कि स्कार्पियो पूरी तरह चकनाचूर हो गई और चारों युवकों के शव लोहे के मलबे में फंस गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और मृतकों के गांवों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि झारखंड में अवैध खनन में लगे हाईवा ऐसे ही बेलगाम हैं।

रांची में DSP हथियार तस्कर के पास कस्टमर बनकर पहुंचे, डील फाइनल होते ही 5 को किया गिरफ्तार
खुशियां मनाकर लौट रहे थे घर
जानकारी के अनुसार पलामू जिले के रहने वाले ये चारों युवक श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव गए थे। वहां जितेंद्र पासवान की मौसेरी बहन की सगाई का कार्यक्रम था।परिवार में उत्सव का माहौल था और सगाई की रस्में पूरी होने के बाद सभी युवक खुशी-खुशी स्कार्पियो से वापस घर लौट रहे थे। उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा।जैसे ही उनकी गाड़ी बेलचंपा गांव के पास पहुंची, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।स्थानीय लोगों का कहनाहै कि देर रात हुआ हादसा महज एक दुर्घटना नहीं, बल्कि उस बेलगाम रफ्तार का नतीजा है जो अक्सर अवैध खनन के कारोबार में देखने को मिलती है।
कटर मशीन से निकाले गए शव
टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। स्थानीय लोगों ने देखा कि स्कार्पियो सड़क किनारे पिचक गई थी। हादसे के तुरंत बाद हाईवा चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची।वाहन की स्थिति इतनी खराब थी कि पुलिस को कटर मशीन बुलानी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी के हिस्सों को काटकर चारों शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया।

See also  लातेहार पुलिस ने PLFI के 3 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, SP को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई

रांची से लापता अंश-अंशिका को लेकर CID ने तेज की जांच, देश भर में तलाश तेज,सूचना देने वाले को 2 लाख का पुरस्कार
मृतकों की हुई पहचान, सभी करीबी रिश्तेदार
हादसे का शिकार हुए युवकों की पहचान पलामू और विश्रामपुर क्षेत्र के निवासियों के रूप में हुई है। इनमें लवर पांडु निवासी नरेंद्र कुमार पासवान और जितेंद्र पासवान शामिल हैं, जबकि दो अन्य युवक बादल पासवान और बिक्की कुमार विश्रामपुर के भंडार गांव के रहने वाले थे।ये सभी आपस में करीबी रिश्तेदार थे। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ चार जवान बेटों की अर्थी उठने की खबर ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now