डेस्कः बांग्लादेश सरकार ने आधिकारिक तौर पर आगामी T20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है ।बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। आईसीसी ने बांग्लादेश को फैसला लेने के लिए 24 घंटे की इजाजत दी थी। गुरुवार को ढाका में बीसीबी और बांग्लादेश सरकार की बैठक हुई जिसमें फैसला लिया गया कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम भारत में टी20 वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगी। अब आईसीसी बांग्लादेश के बदले स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप में मौका देगी।
भारत में टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा बांग्लादेश,IPL विवाद के बीच BCB का फैसला
बांग्लादेश ने ICC को बताया नाकाम
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने सरकार के साथ बैठक के बाद ऐलान किया कि उनकी टीम भारत में एक भी मैच नहीं खेलेगी। उन्होंने इसे आईसीसी की नाकामी बताया। बीसीबी के अध्यक्ष ने कहा, ‘आईसीसी ने हमारे मुकाबले भारत से शिफ्ट नहीं किए।हम वर्ल्ड क्रिकेट के बारे में नहीं जानते, इसकी पॉपुलैरिटी कम होती जा रही है।आईसीसी ने 20 करोड़ लोगों को निराश किया है। क्रिकेट अब ओलंपिक में जा रहा है लेकिन अगर हमारा जैसा देश वहां नहीं जा रहा है तो ये आईसीसी की नाकामी है।’
India T20 World Cup Squad Announcement: शुभमन गिल वर्ल्ड कप टीम से बाहर ,ईशान किशन और रिंकू सिंह की हुई वापसी
लड़ाई जारी रहेगी: बीसीबी
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने आगे कहा कि वो लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने आईसीसी मीटिंग में उठाए गए फैसलों पर भी सवाल खड़े किए।उन्होंने आरोप लगाया कि आईसीसी की मीटिंग में गलत फैसले लिए गए। बीसीबी अध्यक्ष के मुताबिक आईसीसी की बैठक में सिर्फ बीसीसीआई की बात मानी गई।
बांग्लादेश का टी20 वर्ल्ड कप के लिए शेड्यल ऐसा था
7 फरवरी 2026: बांग्लादेश vs वेस्टइंडीज, दोपहर 3 बजे, ईडन गार्डन्स (कोलकाता)
9 फरवरी 2026: बांग्लादेश vs इटली, सुबह 11 बजे, ईडन गार्डन्स (कोलकाता)
14 फरवरी 2026: बांग्लादेश vs इंग्लैंड, दोपहर 3 बजे, ईडन गार्डन्स (कोलकाता)
17 फरवरी 2026: बांग्लादेश vs नेपाल, शाम 7 बजे, वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई)




