- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

जम्मू-कश्मीर के डोडा में आर्मी की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, 10 जवान शहीद, दस घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 22, 2026

An army vehicle fell into a deep gorge in Doda, Jammu and Kashmir, killing 10 soldiers and injuring ten others

डेस्कः जम्मू-कश्मीर के डोडा जिला में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। भद्रवाह-चांबा के करीब खानी टॉप इलाके में सेना की कैस्पर गहरी खाई में गिर गई, जिसकी वजह से 10 जवान शहीद हो गए और 10 अन्य घायल हुए हैं। सेना का ये कैस्पर डोडा में भद्रवाह चंबा रोड से जा रहा था, जिसकी हालत पहले से काफी खस्ता है। कैस्पर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर खाई में गिरा है। जवानों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है और रेस्क्यू टीम अपना काम तेजी से कर रही है।

चाईबासा के सारंडा में भीषण मुठभेड़, एक करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा मारा गया
एक अधिकारी ने बताया कि अज्ञात कारणों से गाड़ी सड़क से फिसल गई। घटना के तुरंत बाद, बचाव और राहत टीमों को मौके पर भेजा गया। घायल सैनिक को दुर्घटनास्थल से निकालकर पास के मेडिकल सेंटर में ले जाया गया है। सेना का वाहन एक ऊंची पहाड़ी पोस्ट की ओर जा रहा था, तभी ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और गाड़ी सड़क से फिसल गई, जिसके बाद वह 200 फुट गहरी खाई में गिर गई।

See also  बिहार में बनाही स्टेशन के पास बड़ा हादसा, भेड़ों की झुंड को ट्रेन ने रौंदा; 400 की मौत

दोवोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप, भारत से एक शानदार डील जल्द
हादसे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की तरफ से कहा गया है कि डोडा में हुए दुखद सड़क हादसे में हमारे 10 बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुख हुआ है। हम अपने बहादुर सैनिकों की बेहतरीन सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इस गहरे दुख की घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता और समर्थन में खड़ा है। 10 घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल पहुंचाया गया है।उनका सबसे अच्छा इलाज हो इसका निर्देश दिया गया है। उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा हूं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now