तेजप्रताप यादव को है जान का खतरा, बिहार सरकार से मांगी सुरक्षा, कहा-5 लोगों की है साजिश

तेजप्रताप यादव को 7 में से 4 बहनों ने भेजी राखी, मीसा-रोहिणी और राजलक्ष्मी ने भाई को छोड़ दिया!

पटनाः आरजेडी और लालू परिवार से निकाले जाने के बाद तेजप्रताप यादव ने खुलकर मीडिया के सामने अपनी बातें रखी। तेजप्रतान ने लालू यादव के एक बार फिर से पार्टी अध्यक्ष बनाने जाने पर खुशी जाहिर की और उन्हे बधाई दिया। उन्होने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के बारे में कहा कि मैं चाहता हूं कि वो बिहार का मुख्यमंत्री बने, मेरा आशीर्वाद उसके साथ है।

बिहार में डबल मर्डर से हड़कंप, बेटे को गोली मारने के बाद फिर गला रेता
तेजप्रताप यादव ने आगे कहा कि उनकी जान को खतरा है। उन्होने बिहार सरकार से सुरक्षा की मांग की है। पार्टी से बाहर निकाले जाने को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि 4-5 लोगों ने साजिश किया और जिस तरह से मुझे पार्टी से बाहर निकाला गया इसे तो पूरी बिहार की जनता ने देखा है। पूरे बिहार की जनता जानती है कि मेरा स्वभाव किस तरह का है। मेरा व्यवहार किस तरह का है और कैसे हम लोगों से घुल मिल जाते हैं। इसी का फायदा उठाकर जो 4-5 लोग वहां बैठे हैं उनलोगों ने सोचा है कि अकेला पड़ जाएगा तो इसको दबा देना है तो तेज प्रताप यादव दबने वाला नहीं है। हम यह बात उनको बता देना चाहते हैं।

Bypoll Results 2025: 5 में से 2 सीटों पर AAP को मिली जीत, कांग्रेस, TMC और BJP ने 1-1 सीटों पर मारी बाजी
कुछ लोग जो वहां डेरा डालकर बैठे हैं हम उनको खुली चुनौती देने का काम भी करते हैं। अब हम पब्लिक के पास जाएंगे। जनता के बीच जाएंगे और न्याय मेरा जनता ही करेगी। जो 4-5 लोग बैठे हैं मैं उनका नाम नहीं लेना चाहता हूं, पापी लोगों का नाम नहीं लेना चाहता हूं पर ये लोग मेरा न्याय नहीं करेंगे। हम खुला चुनौती देते हैं। हम जनता के सामने जाएंगे।
तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम यह कहना चाहते हैं कि हमारी सुरक्षा बढ़ाई जाए। हमको अपने जान के उपर खतरा है। हमारे दुश्मन सभी जगह लगे हुए हैं। जो लोग भी चार पांच लोग मिलकर हमारे निजी जीवन को बर्बाद करने पर तुले हैं तो हम उनको बख्शेंगे नहीं। 4-5 लोगों ने मिलकर हमको घर और परिवार से निकलवाने का काम किया है। हम किसी को छोड़ेंगे नहीं।तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि जिस तरीके से मेरे निजी जीवन के बारे में न्यूज में चला है। अगर कोई उसमें कूदना चाहता है तो हमसे वो फरिया लेगा। हम किसी से डरते नहीं है। डंके की चोट पर काम करते हैं। समय आने पर हम नाम देंगे। अभी उनके नाम को सस्पेंस में रहने दीजिए। इसलिए मैं आज आपके माध्यम से पूरी बिहार की जनता को बताना चाहता हूं कि मेरे साथ अन्याय हो रहा है। कौन लोग अन्याय कर रहे हैं यह बिहार की जनता ने देखा है। सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे साथ अन्याय हुआ है। सबने देखा है।

 

अखिलेश यादव ने तीन विधायकों को पार्टी से निकाला, PDA विरोधी विचारधारा को लेकर समाजवादी पार्टी से निष्कासित
तेज प्रताप यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम अपनी पार्टी क्यों बनाएंगे। हम जनता के बीच जाएंगे। लोग पार्टी बनाकर ही चुनाव लड़ते हैं क्या...हम पार्टी नहीं बनाएंगे लेकिन जनता के बीच जाएंगे। हम विधायक हैं अभी। हसनपुर की जनता ने हमको कुछ गुण देखकर ही चुना है। जो जनता का दर्द समझेगा वहीं ना असली नेता या असली खलनायक जनता के बीच जाएगा। हम क्यों नहीं लड़ेंगे...ल़ड़ेंगे चुनाव...कोई रोक लेगा क्या हमको। आज जो हमारी पारिस्थिति है उसमें कोई मेरा साथ नहीं दे रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now