तेजप्रताप यादव ने सरकारी बंगला को बना दिया खंडहर, पंखा-सोफा-कुर्सी गायब करने का मंत्री ने लगाया आरोप

तेजप्रताप यादव ने सरकारी बंगला को बना दिया खंडहर, पंखा-सोफा-कुर्सी गायब करने का मंत्री ने लगाया आरोप

पटनाः पूर्व मंत्री और JJD अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने पटना स्थित 26 एम स्टैंड रोड का सरकारी आवास खाली कर दिया है। उसके बाद अब यह मामला नए राजनीतिक विवाद में बदल गया है। नए आवंटी मंत्री लखेंद्र पासवान ने आरोप लगाया है कि बंगला जर्जर है और वहां से फर्नीचर, बिजली के उपकरण सहित कई सामान गायब हैं। उन्होंने इसे सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग बताया। भवन निर्माण विभाग को जांच के लिए सूचित किया गया है। बंगले का भगवा रंग में रंगरोगन भी राजनीतिक चर्चा का विषय बना है।

पटना में NEET छात्रा की मौत मामले की होगी CBI जांच, नीतीश सरकार ने भेजी सिफारिश

शनिवार को मंत्री लखेंद्र पासवान अपना बंगला देखने पहुंचे जहां रिपेयरिंग का काम चल रहा है। बंगला की स्थिति देखकर मंत्री बिफर गए और आरोप लगाया कि बंगला खंडहर बन चुका है। ना पंखा है, ना बिजली का तार है, ना कुर्सी है, ना टेबल है और ना सोफा, बंगला में कुछ भी नहीं है।

bh pat 01 tejpratap bangla mantri ka aarop 7201750 31012026154024 3101f 1769854224 559

IPS अफसरों को लेकर गृह मंत्रालय का आदेश, Central deputation पर 2 साल के लिए रहना जरूरी
लखेन्द्र पासवान ने कहा कि हम लोगों को भी सरकारी आवास मिला था तो समुचित सुविधा के साथ मिला था। अब मुझे नहीं मालूम है कि तेज प्रताप को सब कुछ मिला था या नहीं। फिलहाल इस बंगाल में कुछ भी नहीं है खंडहर है अब पदाधिकारी काम करवा रहे हैं बांग्ला जब कंप्लीट हो जाएगा तो एक आध सप्ताह के अंदर शिफ्ट हो जाएंगे।

26 strand Road Building 1769858987759 v 2

चाईबासा में सेंट्रल GST टीम की रेड, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई विनय ठाकुर के ठिकाने पर छापेमारी
चुनाव हारे तेज प्रताप, छोड़ना पड़ा बंगला : 26 एम स्टैंड रोड बिहार सरकार के एससी एसटी मंत्री लखेन्द्र पासवान को मिला है। मंत्री जब अपने बंगला को देखने आए थे तो बंगला का हाल देखकर हैरत में पड़ गए। चूंकि इस बार तेज प्रताप यादव विधानसभा का चुनाव हार गए हैं। इसलिए उन्हें कोई सरकारी बंगला नहीं मिला है। इस बंगला को उन्होंने पहले ही खाली कर दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now