धनबाद में बाउंड्री वॉल विवाद पर वकील और स्वास्थ्य कर्मी आमने-सामने,सदर अस्पताल में OPD ठप,प्रशासन के लिए दोतरफा चुनौती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 31, 2026

धनबादः धनबाद सदर अस्पताल की बाउंड्री वॉल को लेकर चल रहा विवाद शनिवार को हिंसक हो गया। जिले भर के स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि उनपर पत्थरबाजी हुई।पंचकर्म भवन के समीप बाउंड्री वॉल खड़ी करने के मामले ने शनिवार वकील और स्वास्थ्यकर्मी आमने-सामने हो गए। बाउंड्री वॉल तोड़ने की मांग को लेकर एक और वकील का अनिश्चितकालीन पेन डाउन हड़ताल जारी है। इसे लेकर वकील बार एसोसिएशन के परिसर में धरना दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर कर्मचारी भी विरोध में उतर गए।
दोनों ओर से भारी जुटान हो गया। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर कर्मी, सहिया आदि विरोध पर उतर गए। सदर अस्पताल का ओपीडी पूरी तरीके से थक कर दिया गया। बिना इलाज के ही मरीज लौटने लगे। विरोध के कारण अस्पताल की ओपीडी से लेकर अन्य सभी नियमित सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं, जिससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही अस्पताल परिसर में कामकाज ठप नजर आया चिकित्सकों और कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों में काम बंद कर दिया और एकजुट होकर पंचकर्म भवन के समीप धरना पर बैठ गए। धरना स्थल पर जिले भर से आए स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हुए, जिससे आंदोलन को व्यापक समर्थन मिला। आंदोलनकारियों का कहना है कि पंचकर्म भवन के पास दीवार निर्माण का विरोध केवल एक निर्माण कार्य का मुद्दा नहीं, बल्कि अस्पताल की सुरक्षा, निजता और कार्यस्थल की गरिमा से जुड़ा मामला है । सिविल सर्जन, अस्पताल के उपाधीक्षक समिति अन्य पदाधिकारी भी थे।

See also  लोहरदगा में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती, शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

WhatsApp Image 2026 01 31 at 6.49.28 PM

लातेहार के कारोबारी से 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी, आकर्षक ट्रेडिंग ऑफर और नकली मुनाफे के चक्कर में फंसाया
सेवाएं ठप, मरीज परेशान
विरोध के चलते ओपीडी बंद रहने से सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटने को मजबूर हो गए। जांच, परामर्श और दवाइयों के वितरण पर भी असर पड़ा है। हालांकि आपातकालीन सेवाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से मरीजों व उनके परिजनों में असमंजस की स्थिति बनी रही। कई मरीज निजी अस्पतालों का रुख करने को विवश हुए। हीरापुर से आए विकास कुमार ने बताया कि उनके पैर में दर्द है। लेकिन ओपीडी में कोई डॉक्टर नहीं मिले।

WhatsApp Image 2026 01 31 at 6.49.25 PM

चाईबासा में सेंट्रल GST टीम की रेड, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई विनय ठाकुर के ठिकाने पर छापेमारी
जहां बाउंड्री वॉल, वहां स्वास्थ्य विभाग बना रहा छज्जा
विवादित स्थल के पास एव स्वास्थ्य विभाग की ओर से सजा का निर्माण कराया जा रहा है। विभाग का कहना है कि यहां पर उनके कई रिकॉर्ड है, इसलिए यहां शेड की जरूरत है। दोनों जगह पर पुलिस बल की तैनाती है।

See also  रांची के हरिओम टावर से कूद कर युवक ने दी जान, आखिरी संदेश में लिखा- Sorry मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं था, नहीं दिख रहा मेरा Future
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now