कछुआ और प्रतिबंधित मांगुर मछली की तस्करी जारी, धनबाद से छापेमारी में सैकड़ों कछुए बरामद

कछुआ और प्रतिबंधित मांगुर मछली की तस्करी जारी, धनबाद से छापेमारी में सैकड़ों कछुए बरामद

डेस्कः उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक कछुओं की अवैध तस्करी और पश्चिम बंगाल से बिहार तक प्रतिबंधित मांगुर मछली की तस्करी का मामला लगातार सामने आ रहे है। हाल के दिनों में धनबाद रेल मंडल में रेलवे पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त छापेमारी के दौरान ट्रेनों से सैकड़ों कछुए बरामद किए गए हैं। तस्कर इन कछुओं को बैग में छिपाकर एक राज्य से दूसरे राज्य तक ले जा रहे थे।

रांची से गायब दो बच्चे बरामद, पुलिस ने पूरी रात चलाया तलाशी अभियान
जानकारी के अनुसार, तस्करी का यह नेटवर्क उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक सक्रिय है, जहां कछुओं को अलग-अलग बाजारों तक पहुंचाया जाता है। छापेमारी के दौरान बरामद कछुओं को सुरक्षित जब्त कर वन विभाग को सौंप दिया जाता है।

यादव जी की लव स्टोरी पर बवाल,घूसखोर पंडत के बाद नया विवाद

इधर, पश्चिम बंगाल से बिहार तक प्रतिबंधित मांगुर मछली की तस्करी भी धड़ल्ले से जारी है। तस्कर छोटे पिकअप वाहनों और अन्य साधनों के जरिए सीमावर्ती इलाकों से मांगुर मछली की अवैध ढुलाई कर रहे हैं। निगरानी कम होने का फायदा उठाकर यह कारोबार संचालित किया जा रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस और मत्स्य विभाग की टीम समय-समय पर छापेमारी कर मांगुर मछलियों को जब्त करती है।

See also  कौन है मुख्तार अंसारी जिनकी मौत पर कहीं जश्न, फूट रहे हैं पटाखे, तो तेजस्वी दे रहे हैं श्रद्धांजलि
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now