नक्सली कमांडर सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर, एके-47, एके-56 और इंसास राइफल पुलिस को सौंपे

नक्सली कमांडर सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर, एके-47, एके-56 और इंसास राइफल पुलिस को सौंपे

डेस्कः तीन लाख के इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर सुरेश कोड़ा ने आत्मसमर्पण कर दिया है। मुंगेर के पुलिस उप महानिरीक्षक के समक्ष कुख्यात नक्सली ने समर्पण किया है। इसके पहले दिसंबर 2025 में भी मुंगेर में तीन कुख्सायात नक्सलियों ने समर्पण किया था। कुख्यात नक्सली के पास से एक एके- 47 राइफल, एक एके- 56 राइफल, दो इंसास राइफल, 505 कारतूस व 10 मैगजीन बरामद किए गए हैं।

लखीसराय में रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या, पश्चिम बंगाल में पोस्टेड थे मृतक संतोष कुमार
25 वर्षों से फरार था कुख्यात नक्सली
जिस कुख्यात नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है उसके खिलाफ मुंगेर व अन्य थानों में 60 आपराधिक मामले दर्ज हैं। सुरेश कोड़ा एसएसी का सक्रिय सदस्य है और 25 सालों से फरार था। इसके खिलाफ मुंगेर लखीसराय व जमुई में मामले दर्ज हैं। इस कुख्यात ने 2008 में मुंगेर में एक चौकीदार की हत्या कर दी थी। वहीं 2010 में जमुई में भी एक चौकीदार की हत्या कर दी थी।

See also  घर में छापा चल रहा था, फिर भी नहीं रुका पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का काला कारोबार; ED का बड़ा खुलासा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now