बिहार के 10 शहरों से उड़ान भरेंगे छोटे विमान, एयरपोर्ट बनने के बाद हवाई सेवा होगी शुरू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 23, 2024

airoplane

बिहारवासियों के लिए खुशखबरी है। अब लोग छोटे शहरों से भी हवाई सफर का मजा ले पाएंगे। बिहार के 10 और शहरों में जल्द ही हवाई सेवा शुरू होने वाली है। छोटे विमानों के लिए उड़ान 5.2 योजना के तहत राज्य के 10 छोटे शहरों को विमान सेवा मार्ग से जोड़ने के लिए बोलियां प्राप्त हो गई हैं। इनमें वीरपुर, सहरसा, भागलपुर, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर, मोतिहारी, रक्सौल, मधुबनी और छपरा को शामिल किया गया है। अब इन शहरों में एयरपोर्ट के विकास पर काम होगा और उसके बाद हवाई सेवा की शुरुआत होगी। शुरुआत में इन शहरों से 20 सीटर से कम क्षमता वाली फ्लाइट उड़ाने की योजना है।

Paper Leack पर 10 साल की जेल, एक करोड़ तक जुर्माना; बिहार विधानसभा में आज पेश होगा बिल

राज्यसभा में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद डॉ. भीम सिंह के तारांकित प्रश्न के जवाब में नागर विमानन मंत्री केआर नायडू ने सदन को यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आरा, बेगूसराय, बेतिया, भभुआ, भागलपुर, बिहारशरीफ, बिहटा, वीरपुर, बक्सर, छपरा, डेहरी-ऑन-सोन, फारबिसगंज, हथुआ, जहानाबाद, जोगबनी, कटिहार, किशनगंज, मधुबनी, मोतिहारी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, सहरसा और वाल्मीकिनगर उड़ान योजना के तहत असेवित एयरपोर्ट सूची में है। उड़ान एक सतत योजना है। इसके तहत और अधिक गंतव्य मार्गों को कवर करने के लिए समय-समय पर बोली लगाई जाती है।

See also  'मंदिर का रास्ता अंधविश्वास, पाखंड और मूर्खता की ओर जाता है...' RJD विधायक फतेह बहादुर के बिगड़े बोल

अजय कुमार बने रामगढ़ के नये SP, रविवार रात विमल कुमार पुलिस अधीक्षक पद से हटा दिया गया था

उड़ान 2.0 के तहत दरभंगा हवाई अड्डे को जोड़ने के लिए बोलियां प्राप्त हुई थीं। अभी दरभंगा से मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु के लिए हवाई सेवा की शुरुआत की गई है। 5.2 उड़ान के तहत छपरा, वीरपुर, सहरसा, भागलपुर, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर, मोतिहारी, रक्सौल और मधुबनी को शामिल किया गया है।

केंद्र ने बिहार सरकार से इन शहरों से विमानों का परिचालन शुरू करने के लिए हवाई अड्डे के विकास और भविष्य में विस्तार के लिए भूमि की उपलब्धता की मांग की है। साथ ही सुरक्षा, अग्निशमन सेवाओं, मौसम संबंधी सेवाओं और हवाई अड्डों के परिचालन और प्रबंधन के प्रावधान के लिए दायित्व के संबंध में अपनी सहमति और पुष्टि प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।

नीतीश कुमार को मोदी सरकार से झटका, बिहार को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा, JDU सांसद के सवाल पर वित्त राज्य मंत्री का जवाब

See also  बिहार के जहानाबाद में 24 बाल कैदी हुए फरार, सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरातफरी का उठाया फायदा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now