बोकारो में CCL के दो क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथ दबोचा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 18, 2026

बोकारोः शुक्रवार को धनबाद से आई CBI की टीम ने CCL कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में छापेमारी की। सीबीआई की टीम ने सीएमपीएफ डीलिंग क्लर्क मेघलाल महतो और पेंशन डीलिंग क्लर्क मोहम्मद इम्तियाज को 18 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम अपने साथ ले गयी।

सेवानिवृत्त कर्मचारी के भुगतान से जुड़ा है मामला
मामला एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के सीएमपीएफ और पेंशन की राशि के भुगतान से जुड़ा है। परियोजना के सर्वे विभाग में कार्यरत जनता नगर निवासी रसूल जमा करीब सात माह पहले सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के कई महीने बीत जाने के बाद भी उनका सीएमपीएफ और पेंशन भुगतान लंबित था। आरोप है कि लंबित भुगतान को जल्द कराने के एवज में दोनों डीलिंग क्लर्क उनसे रिश्वत की मांग कर रहे थे। लगातार परेशानी के बाद रसूल जमा ने इसकी शिकायत धनबाद सीबीआई से की।

See also  रांची के तुपुदाना में नाबालिग लड़कियों से 6 युवकों ने नहीं, 14 ने किया था दुष्कर्म, पुलिस जांच में खुलासा

bokaro raid 43d345

शिकायत के बाद CBI ने बिछाया जाल
शिकायत मिलने के बाद CBI ने मामले की पुष्टि की और इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की तैयारी की। शुक्रवार को पूर्व कर्मचारी रसूल जमा ने जैसे ही आरोपी क्लर्कों को 18 हजार रुपये की रिश्वत दी, पहले से मुस्तैद सीबीआई की टीम ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। सीबीआई की अचानक हुई कार्रवाई से गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टीम दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी। मामले में सीबीआई की आगे की कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now