By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: NCERT बुक के विवादित चैप्टर पर सुप्रीम कोर्ट की रोक,CJI सूर्यकांत बोले-नाम बताओ एक्शन हम लेंगे,बिना शर्त माफी भी स्वीकार नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | NCERT बुक के विवादित चैप्टर पर सुप्रीम कोर्ट की रोक,CJI सूर्यकांत बोले-नाम बताओ एक्शन हम लेंगे,बिना शर्त माफी भी स्वीकार नहीं

NCERT बुक के विवादित चैप्टर पर सुप्रीम कोर्ट की रोक,CJI सूर्यकांत बोले-नाम बताओ एक्शन हम लेंगे,बिना शर्त माफी भी स्वीकार नहीं

livedainik
February 26, 2026 12:49 PM
By livedainik
15 hours ago
Share
NCERT बुक के विवादित चैप्टर पर सुप्रीम कोर्ट की रोक,CJI सूर्यकांत बोले-नाम बताओ एक्शन हम लेंगे,बिना शर्त माफी भी स्वीकार नहीं
SHARE

डेस्कः NCERT की 8वीं क्लास की विवादित बुक पर सीजीआई सूर्यकांत ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा कि हम बिना शर्त माफी स्वीकार नहीं करेंगे।जांच होगी बुक कैसी छपी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने NCERT की किताब के उस चैप्टर पर भी बैन लगा दिया है। कोर्ट ने किताब की कॉपी के प्रकाशन और डिजिटल रूप से साझा करने पर रोक लगा दी है। साथ ही SC ने फिजिकल कॉपी को जब्त करने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी भी रूप में कॉपी साझा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।कोर्ट ने सरकार से कहा है कि किसने किया, नाम बताओ। हम कार्रवाई करेंगे।

PM मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स पार करने वाले पहले विश्व नेता बने
बता दें कि NCERT की 8वीं क्लास की सोशल साइंस की बुक में भ्रष्ट ज्यूडिशियरी सिस्टम और पेंडिंग केस के बारे में बताया गया। आज की सुनवाई में सीजीआई ने कहा कि यह एक साजिश भी हो सकती है। हम बिना शर्त माफी अभी स्वीकार नहीं करेंगे। वरना भविष्य में कोई भी ऐसा करेगा। हम इस संस्थान की गरिमा को नुक़सान नहीं पहुंचने दे सकते।
सुनवाई में कौन क्या बोला?
SG ने कहा कि जो बुक बाजार में छपकर गई थी वो वापस ले ली गई है। सीजेआई ने कहा कि ये बड़ा कैलकुलेटेड मूव है, जिसमें भारतीय न्यायपालिका को भ्रष्ट बताया गया। पूरा शिक्षक समाज इसे ट्रोल कर रहा है।जस्टिस बागची ने कहा कि डिजिटल युग में एक किताब की हज़ारों प्रतियां बन गई होंगी।यह कैसे किया गया, यह जानना जरूरी है।सीजेआई ने कहा कि हम यह कार्यवाही नहीं बंद कर रहे।इसकी गहन जांच की जरूरत है, जो कराई जाएगी।एसजी ने कहा कि बिल्कुल सही है, जो किया गया है उसकी भरपाई आपके मुताबिक ही होनी चाहिए।
‘न्यायपालिका आज खून से लथपथ’
चीफ जस्टिस ने कहा कि इसका परिणाम मामूली नहीं है। उन्होंने गोली चलाई है, न्यायपालिका आज खून से लथपथ है। जस्टिस बागची ने कहा कि यह लेख और अंश सार्वजनिक डोमेन में हैं। सरकार को हटाने के आदेश जारी करने चाहिए। न्यायपालिका संविधान की रक्षक है। ऐसा कुछ भी उजागर नहीं किया गया है। एसजी ने कहा कि इसे हटाया जाना चाहिए, मैं नतमस्तक हूं।मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हटाने के आदेश जारी किए जा सकते हैं, वैधानिक प्रावधानों का प्रयोग किया जाएगा। सीजीआई ने कहा कि हम गहन जांच करना चाहते हैं। न्यायपालिका के प्रमुख के रूप में यह मेरा कर्तव्य है कि मैं जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाऊं. जब तक मैं संतुष्ट नहीं हो जाता, तब तक जांच बंद नहीं होगी। एसजी ने कहा कि हम विरोधी रुख नहीं अपना रहे हैं। जो भी जिम्मेदार है, उसे आपके संतोष के अनुरूप भुगतान करना होगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड दौरे पर पहुंची, राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने किया स्वागत, जमशेदपुर में जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन में होंगी शामिल
सरकार ने रोक लगाने के दिए थे निर्देश
NCERT ने 24 फरवरी 2026 को कक्षा 8 के लिए Exploring Society: India and Beyond, Vol II नाम की सोशल साइंस भाग-2 की किताब जारी की थी।किताब आने के बाद यह देखा गया कि चैप्टर 4 हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका (पेज 125-142) में अनजाने में कुछ अनुचित पाठ्य सामग्री और निर्णय सम्बन्धी त्रुटि शामिल हो गई है।
इस पर शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने भी आपत्ति जताई और किताब के वितरण पर अगला आदेश आने तक रोक लगाने के निर्देश दिए। NCERT ने इस निर्देश का पालन करते हुए किताब की बिक्री रोक दी है। NCERT ने बयान जारी कर कहा कि वह न्यायपालिका का बहुत सम्मान करता है और उसे भारतीय संविधान का रक्षक और मौलिक अधिकारों का संरक्षक मानता है। संस्था ने कहा कि यह गलती पूरी तरह अनजाने में हुई है और इसके लिए खेद व्यक्त किया गया है।

- Advertisement -
LD-advertisement
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पटना में फाइलेरिया की दवा खाने से 38 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अभिभावकों ने किया हंगामा पटना में फाइलेरिया की दवा खाने से 38 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अभिभावकों ने किया हंगामा
Next Article झारखंड सरकार ने सारंडा अभयारण्य संबंधी आदेश पर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की, विधायक सरयू रॉय का दावा झारखंड सरकार ने सारंडा अभयारण्य संबंधी आदेश पर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की, विधायक सरयू रॉय का दावा
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा एक दूजे के,तेलुगु रीति-रिवाजों से हुई शादी
  • चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन को हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने कहा- इससे बड़ा दुःख कुछ हो नहीं सकता
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर में जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन में हुई शामिल, राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी रहे मौजूद
  • झारखंड सरकार ने सारंडा अभयारण्य संबंधी आदेश पर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की, विधायक सरयू रॉय का दावा
  • NCERT बुक के विवादित चैप्टर पर सुप्रीम कोर्ट की रोक,CJI सूर्यकांत बोले-नाम बताओ एक्शन हम लेंगे,बिना शर्त माफी भी स्वीकार नहीं
  • पटना में फाइलेरिया की दवा खाने से 38 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अभिभावकों ने किया हंगामा
  • लोहरदगा में मतगणना केंद्र का डीसी-एसपी ने किया निरीक्षण, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतगणना का निर्देश
  • लोहरदगा में मतगणना को लेकर नगर क्षेत्र में धारा 163 लागू, जुलूस,नारेबाजी व शक्ति प्रदर्शन पर रोक, 100 मीटर दायरे में सख्ती

You Might Also Like

रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा एक दूजे के,तेलुगु रीति-रिवाजों से हुई शादी

रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा एक दूजे के,तेलुगु रीति-रिवाजों से हुई शादी

7 hours ago
चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन को हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने कहा- इससे बड़ा दुःख कुछ हो नहीं सकता

चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन को हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने कहा- इससे बड़ा दुःख कुछ हो नहीं सकता

10 hours ago
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर में जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन में हुई शामिल, राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी रहे मौजूद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर में जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन में हुई शामिल, राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी रहे मौजूद

13 hours ago
झारखंड सरकार ने सारंडा अभयारण्य संबंधी आदेश पर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की, विधायक सरयू रॉय का दावा

झारखंड सरकार ने सारंडा अभयारण्य संबंधी आदेश पर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की, विधायक सरयू रॉय का दावा

14 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?