PM मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स पार करने वाले पहले विश्व नेता बने

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 26, 2026

PM मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स पार करने वाले पहले विश्व नेता बने

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने वाले पहले दिग्गज नेता और राजनीतिज्ञ बन चुके हैं। पिछले एक दशक में उनका खाता विश्व नेताओं के बीच सबसे आकर्षक डिजिटल स्थानों में से एक के रूप में विकसित हुआ है। बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से दोगुनी है।2014 में PM Modi मेटा के इस प्लेटफॉर्म से जुड़े थे और अब उनके US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के दोगुने से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ ट्रंप दूसरे नंबर पर हैं।

pm modi inbsta 1772069411

चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का मनाली में निधन, दोस्तों के साथ मनाने गए थे छुट्टूी

वर्ल्ड रैंकिंग में कौन कहां 

गौरतलब है कि, इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में ट्रंप 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं, उनके बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो 15 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति 14.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे स्थान पर हैं, और तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन 11.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ उनके बाद आते हैं। अंत में, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

See also  बिहार में बदल रहे राजनीतिक समीकरण का असर दिखा राजभवन में, नीतीश के साथ मांझी आए नजर, तेजस्वी की कुर्सी से पर्ची को हटाया गया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले के ट्रायल पर लगी रोक

भारत में कौन कहां 

वैसे आपको बता दें कि पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा उनकी वैश्विक पहुंच और विश्वभर के युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता को दर्शाते हैं। भारत में भी प्रधानमंत्री और अन्य राजनेताओं के बीच समर्थकों की संख्या में भारी अंतर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 161 लाख फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी से काफी पीछे हैं। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगभग 126 लाख फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। दिसंबर 2025 तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनिंदा विश्व नेताओं में सबसे अधिक लोकप्रियता रेटिंग रखते थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now