समन के अवहेलना का मामलाः ED ने हेमंत सोरेन की याचिका पर जवाब देने के लिए मांगा समय

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 15, 2024

समन के अवहेलना का मामलाः ईडी ने हेमंत सोरेन की याचिका पर जवाब देने के लिए मांगा समय

रांची: सोमवार को ईडी के समन की अवहेलना मामले पर रांची के एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन प्रवर्तन निदेशालय ने जवाब देने के लिए कोर्ट से समय मांग लिया। कोर्ट अब अगली सुनवाई की तारीख निर्धारित करेगी।

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू से की शिष्टाचार मुलाकात
दरअसल, ईडी के समन की अवहेलना से जुड़े शिकायतवाद पर हेमंत सोरेन छठी बार विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत में पेश नहीं हुए. 5 जुलाई को उनकी ओर से याचिका दाखिल कर सशरीर उपस्थिति से छूट का आग्रह किया गया था. इसपर जवाब देने के लिए ईडी ने समय मांगा था. फिर 15 जुलाई को सुनवाई की तारीख तय हुई थी. आज फिर ईडी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई है

See also  खान सर ने दिखा दी पत्नी की 'तस्वीर', किया नाम का भी खुलासा; वायरल हो रहा वीडियो
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now