रांची : झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग(JSSC) के सचिव पद पर सुधीर कुमार गुप्ता को नियुक्ति किया गया है। राज्य के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।
अधिसूचना में कहा गया है कि झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और संयुक्त सचिव, राजस्व निबंधन एंव भूमि सुधार विभाग सुधीर कुमार गुप्ता को स्थानांतरित करते हुए झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के सचिव पद पर नियुक्त एंव पदस्थापित किया गया है।
सुधीर कुमार गुप्ता JSSC के सचिव नियुक्ति किये गए, कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने जारी की अधिसूचना

Leave a Comment
Leave a Comment