कान्हा ग्रुप की ‘खुफिया दीवार’ में मिले करोड़ों के जेवरात, जयपुर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 22, 2026

कान्हा ग्रुप की 'खुफिया दीवार' में मिले करोड़ों के जेवरात, जयपुर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई

डेस्कः जयपुर के प्रसिद्ध ‘कान्हा ग्रुप’ पर आयकर विभाग की कार्रवाई में कई खुलासे हुए हैं। पूरे राजस्थान में कुल 33 ठिकानों पर इनकम टैक्स टीमों द्वारा छापेमारी हुई। शुक्रवार को कान्हा के संचालक नटवरलाल और उनके सहयोगियों के एक ठिकाने पर दीवार के पीछे छिपा स्ट्रांग रूम मिला था। तलाशी के दौरान इस ‘खुफिया दीवार’ से जेवरात और अन्य महत्वपूर्ण सबूत बरामद हुए। सुबह से रात तक चल रही पड़ताल में स्ट्रांग रूम से लगभग 7.5 करोड़ रुपये मूल्य की सोने-चांदी की ज्वैलरी जब्त की गई है।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया एयरस्ट्राइक, 7 जगहों पर हुए हमले में टीपीपी के 28 लड़ाके मारे गए
टैक्स चोरी के पैसों का होगा हिसाब-किताब
आईटी टीम की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि टैक्स चोरी के पैसों को आलीशान होटलों में निवेश किया गया था। इसी कड़ी में आयकर विभाग की टीमों ने दो आलीशान 5-स्टार होटलों पर भी धावा बोला है। होटल ताज (आमेर) में जहां सुबह से ही दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।वहीं, होटल कुंदन वन में भी इनकम टैक्स टीम ने रेड की। कुंदन वन आलीशान शादियों के लिए जाना जाता है। पिछले तीन साल का रिकॉर्ड अब इनकम टैक्स टीम ने यहां से लिया है।

See also  बंगाल चुनाव में इस्तेमाल हुआ 4000 EVM जल कर राख ,मंत्री ने जताई साजिश की आशंका

7pu3sjms kanha group it raid

गौतम अडाणी ने बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में किया दर्शन, निशिकांत दुबे के घर जाकर की मुलाकात,पीरपैंती के 2400 MW पावर प्लांट का जायजा लेंगे
10 से अधिक बैंक लॉकर की तलाशी जारी
अब तक की कार्रवाई में क़रीब दो करोड़ रुपये कैश भी मिल चुका है। वहीं, करीब 10 से अधिक बैंक लॉकर अभी भी मिले हैं, जिनका मूल्यांकन जारी है। संभावना है कि उनमें ज्वेलरी और करोड़ों की प्रॉपर्टी के दस्तावेज़ मिल सकते हैं। अब जांच का दायरा केवल रेस्टोरेंट तक सीमित न रहकर, भारी-भरकम रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट की ओर बढ़ गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now