बिहार में 60 साल के प्रिंसिपल को 28 साल की टीचर से हुआ प्यार, नेपाल में जाकर रचाई शादी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 22, 2026

बिहार में 60 साल के प्रिंसिपल को 28 साल की टीचर से हुआ प्यार, नेपाल में जाकर रचाई शादी

डेस्कः बिहार के मुजफ्फरपुर में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने 28 साल की महिला टीचर से नेपाल जाकर शादी रचा ली जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। प्रिंसिपल की की उम्र 60 साल बताई जा रही है। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में ये खबर आग की तरह फैल गई। इस घटना के बाद लोगों को बिहार के चर्चित प्रोफेसर मटुकनाथ की याद आ गई जिन्होंने कॉलेज में अपनी ही स्टूडेंट जूली से शादी रचा ली थी।जानकारी के अनुसार, स्कूल संचालक और प्रिंसिपल राकेश साह चार बच्चों के पिता बताए जा रहे हैं। उन्होंने अपने ही स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका शाइस्ता परवीन से 18 फरवरी को नेपाल के जनकपुर में विवाह कर लिया।

नालंदा में बस में लगी आग, एजुकेशनल टूर पर जा रहे 50 से ज्यादा बच्चों की जान बाल-बाल बचीं
नेपाल जाकर दोनों ने रचाई शादी
शादी के बाद युवती के भाई ने औराई थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन का अपहरण कर जबरन शादी कराई गई है। शिकायत में राकेश साह, उनकी पत्नी, बेटी समेत कुल सात लोगों को नामजद किया गया है। भाई ने यह भी आशंका जताई है कि उसकी बहन के साथ अनहोनी हो सकती है।वहीं दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में शाइस्ता परवीन ने दावा किया है कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है। वीडियो में उन्होंने कहा कि वो सुरक्षित हैं और उन पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है। उनका यह भी कहना है कि साल 2025 में ही आपसी सहमति से विवाह हो चुका था।

See also  रांची के बिल्डर अनुराग सरावगी ने ब्लेयर अपार्टमेंट से कूदकर दी जान, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं

गौतम अडाणी ने बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में किया दर्शन, निशिकांत दुबे के घर जाकर की मुलाकात,पीरपैंती के 2400 MW पावर प्लांट का जायजा लेंगे
गांव में फैला तनाव
मामले के सामने आने के बाद गांव में तनाव का माहौल है।दो समुदायों के बीच संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस ने एहतियात बरतते हुए जांच तेज कर दी है।औराई थाना प्रभारी रानोवर परवीन ने बताया कि नामजद आरोपियों में से तीन लोगों के मोबाइल फोन जब्त कर कॉल डिटेल खंगाली जा रही है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला प्रेम विवाह का है या फिर किसी प्रकार के दबाव का।पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
कौन थे मटुकनाथ
पटना विश्वविद्यालय में हिंदी के प्राध्यापक रहे मटुकनाथ चौधरी ने साल 2006 में अपनी ही छात्रा जूली के साथ लव स्टोरी को लेकर सुर्खियों में आए थे।उस समय उनकी पत्नी द्वारा सार्वजनिक विरोध के बाद मामला राष्ट्रीय मीडिया तक पहुंच गया था। विरोध के बावजूद उन्होंने छात्रा से शादी रचा ली थी। विवाद के चलते उन्हें निलंबन और सामाजिक आलोचना का सामना करना पड़ा था।

See also  भारी बारिश से नेतरहाट घाटी में लैंडस्लाइड, परिचालन को रोका गया, रांची में मुरगू डायवर्सन एक बार फिर पानी में बह गया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now