लोहरदगा में DTO के नेतृत्व चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 79 गाड़ियों से यातायात नियम तोड़ने पर वसूला गया 2,60,000 रुपया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 19, 2025

लोहरदगा : उपायुक्त डा. कुमार ताराचंद के निर्देश पर मंगलवार को जिला परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इस क्रम में लोहरदगा शहरी क्षेत्र के कचहरी चौक के पास जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू की अगुवाई में वाहन जांच अभियान चला। जिसमें एमवीआई रोबिन अजय सिंह, डीआरएसएम अमितेश्वर गिरी, ट्रैफिक इंचार्ज शिवशंकर मार्डी ने दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों की जांच की। इस वाहन जांच के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 79 वाहनों को पकड़ा। इन वाहनों से 2,60,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ा गया। वाहन जांच में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग न करने, ओवरलोडिंग, कागजात की कमी तथा अन्य नियम उल्लंघन के मामलों में डीटीओ ने वाहन चालकों से जुर्माना वसूली की कार्रवाई प्रक्रिया पूरी की।

1 8
JSSC CGL पेपर लीक मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, कहा-‘ऐसा लग रहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो रही हैं’

See also  महिला का वेश धारण कर नाबालिग छात्र ने दे दी जान, लोहरदगा में आया सुसाइड का अजीबोगरीब मामला

DTO जया शंखी मुर्मू ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी लोगों की जिंदगी को खतरे में डालती है। परिवहन विभाग का उद्देश्य दंड वसूलना नहीं है, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। उन्होंने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाए जाएंगे ताकि लोगों में नियमों का पालन करने की आदत बने। उन्होंने वाहन चालकों से अपील किया कि वे सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें, सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें और सुरक्षित ढंग से वाहन चलाएं। हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग अपनी सुरक्षा के लिए अनिवार्य रूप से करें।

2 9

रामदास सोरेन की जगह उनका बेटा बनेगा मंत्री, सोमेश सोरेन को हेमंत कैबिनेट में मिलेगी जगह
जिला परिवहन विभाग के डीआरएसएम अमितेश्वर गिरी ने स्पष्ट रूप से कहा कि वाहन अभियान आगे भी जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पहल से न केवल वाहन चालकों में जागरूकता आएगी बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी घटेगी। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति वाहन चालकों में जागरूकता लाने और सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए लोहरदगा जिले में व्यापक रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जो निरंतर जारी रहेगा।

See also  लोहरदगा में अंजुमन इस्लामिया ने निकाला विरोध मार्च, आतंकवाद का पुतला फूंककर पहलगाम आतंकी हमले का जताया विरोध

3 54 55 56 37 2

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now