पटनाः राजधानी पटना में अब अपनी ही प्रेमिका को बीच सड़क पर चाकू से ताबड़तोड़ गोद डालने का खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जिसने भी देखा वो दहल उठा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि भरी भीड़ के बीच इस दिल दहला देने वाली वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया लेकिन भीड़ में शामिल कोई भी शख्स इस लड़की को बचाने के लिए आगे नहीं आया। सभी लोग तमाशबीन बने रहे।
जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें नजर आ रहा है कि एक युवक युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर रहा है। वहां कई लोग मौजूद हैं लेकिन कोई भी युवती को बचाने नहीं जाता है। अचानक वहां मौजूद इस हमले को देखकर इधर-उधर दौड़ने भागने लगते हैं। वीडियो में युवक की हैवानियत साफ तौर से नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि हमले के बाद महिला खून से लथपथ हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो पटना के परसा बाजार थाने के न्यू एतवारपुर-कुरथौल का है। इस इलाके में सोमवार को प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवक ने 21 वर्षीया विवाहित प्रेमिका के गले पर चाकू से हमला कर दिया। घायल महिला को पुलिस ने 70 फीट बाइपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद युवक फरार हो गया। कहा जा रहा है कि कि लालू पथ के सामने मुर्गा दुकान के पास प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद प्रेमी ने दुकान में रखा मुर्गा काटने वाला चाकू उठाकर महिला के गले पर वार कर दिया। वहीं, एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खून के निशान समेत अन्य साक्ष्य जुटाए हैं।

राजधानी पटना में बीच सड़क एक महिला पर एक शख्स ने उस पर 10 बार चाकू से वार किया। वो महिला को चाकू से गोदता रहा और वहां खड़ी भीड़ चुपचाप सब देखती रही। भीड़ने बढ़ने पर आरोपी वहां से आराम से निकल गया। महिला पर चाकू से हमले का सीसीटीवी फुटेज भी आया है।
महिला को स्थानीय लोगों ने गंभीर… pic.twitter.com/ph7uh0Tp3A
— Sadan Singh Rajput (@SadanJee) September 30, 2026
छह माह पहले एतवारपुर में रहती थी महिला
कहा जा रहा है कि छह माह पहले महिला अपने पति के साथ एतवारपुर में किराए के मकान में रहती थी। इसके बाद घर खाली कर वह गांधी मैदान इलाके में रहने चली गई थी।
गांधी मैदान से बुलाया था कुरथौल
घायल महिला मूल रूप से जहानाबाद जिले की रहने वाली बताई जा रही हैं और फिलहाल गांधी मैदान इलाके में किराये के मकान में रहती है। दो दिन पहले युवक ने महिला के लिए कपड़े भी खरीदे थे। भोला राय के पुत्र राजकुमार ने कपड़े सिलवाने के बहाने महिला को कुरथौल बुलाया था, इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और युवक ने महिला के गले पर चाकू से हमला कर फरार हो गया है। राजकुमार का पता लगाने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी। पुलिस ने बताया कि भोला यादव के 35 साल के बेटे राजकुमार ने महिला की बाल पकड़ कर उनके गर्दन के पिछले हिस्से पर हमला किया था।





