JSSC CGL पेपर लीक मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, कहा-‘ऐसा लग रहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो रही हैं’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 19, 2025

JSSC CGL पेपर लीक मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, कहा-'ऐसा लग रहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो रही हैं'

रांचीः मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट में जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले को लेकर सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने पेपर लीक मामले को लेकर सरकार की ओर से दाखिल शपथ पत्र पर असंतोष जाहिर किया।

रामदास सोरेन की जगह उनका बेटा बनेगा मंत्री, सोमेश सोरेन को हेमंत कैबिनेट में मिलेगी जगह
कोर्ट ने कहा कि इससे प्रतीत होता है कि मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है, क्योंकि जांच अधिकारी मामले में जांच की बजाय अपना ओपिनियन दे रहे हैं। इसलिए वरीय अधिकारी मामले में शपथ पत्र दाखिल करें। सरकार की ओर से सीआईडी एसपी द्वारा शपथ पत्र दाखिल करने की बात कही गई। मामले में अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी। प्रार्थियों की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार, अपराजिता भारद्वाज और समीर रंजन ने पक्ष रखा।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से JSSC CGL में सफल हुए अभ्यर्थियों ने की मुलाकात, परीक्षा के सफल आयोजन का जताया आभार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now