रामदास सोरेन की जगह उनका बेटा बनेगा मंत्री, सोमेश सोरेन को हेमंत कैबिनेट में मिलेगी जगह

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 19, 2025

Ghatsila By Election

रांचीः झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन की जगह उनके बेटे सोमेश सोरेन को मंत्री बनाए जा सकते है। राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज है कि रामदास की जगह उनके बेटे को हेमंत कैबिनेट में जगह मिलेगी। हेमंत सोरेन सरकार की परंपरा के अनुसार सोमेश सोरेन का कैबिनेट में शामिल होना लगभग तय है।

झारखंड कैडर के IPS अधिकारी कुलदीप द्विवेदी को बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए CBI के ज्वाइंट डायरेक्टर
सोमवार को अधिसूचना जारी कर रामदास सोरेन द्वारा संभाले जाने वाले विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पास रख ली थी। कैबिनेट में शामिल किसी अन्य मंत्री को इसकी जिम्मेदारी नहीं दी गई। इसके बाद इस बात की संभावना और बढ़ गई कि रामदास की जगह उनके बेटे को शिक्षा विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। पूर्व में झारखंड में दिवंगत हुए मंत्रियों के परिवार के सदस्य को मंत्री बनाये जाने का पुराना रिकार्ड बताता है कि सोमेश सोरेन अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

See also  Agniveer: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की मां को पसंद नहीं है योजना, सरकार से कहा मान ले राहुल गांधी की बात और बंद करे इसे

निलंबित IAS विनय चौबे को बड़ी राहत, ACB कोर्ट ने शराब घोटाले में दी जमानत
झारखंड सरकार में मंत्री रहे हाजी हुसैन अंसारी और जगन्नाथ महतो के निधन के बाद उनके परिवार के सदस्य को कैबिनेट में जगह दी गई थी। हाजी हुसैन अंसारी के इंतकाल के बाद उनके बेटे हफीजुल अंसारी को पहले मंत्री बनाया गया फिर बाद में उन्हे मधुपुर सीट से चुनाव लड़ाकर विधायक बनाया गया। ठीक उसी तरह जगन्नाथ महतो के निधन के बाद उनकी पत्नी बेबी देवी को पहले मंत्री बनाया गया फिर बाद में वो डुमरी से विधायक चुनी गई। हालांकि 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान बेबी देवी को जयराम महतो ने डुमरी सीट से चुनाव हरा दिया।

हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु के अस्थि विजर्सन के बाद नेमरा छोड़ रांची रवाना, पूरे परिवार के साथ खिंचवाई फोटो
पुरानी परंपरा बताती है कि सोमेश को पहले मंत्री बनाया जाएगा फिर घाटशिला सीट पर उन्हे उम्मीदवार बनाया जाएगा। ऐसा करने से उस सीट पर चुनाव के दौरान ज्यादा फायदा होता है। सहानुभूति वोट के साथ ही मंत्री के चुनाव मैदान में होना वोटरों पर ज्यादा प्रभाव डालता है। उम्मीद जाहिर की जा रही है कि विधानसभा सत्र के बाद सोमेश सोरेन को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।

See also  रामगढ़ अंचल कार्यालय से ACB की कार्रवाईः राजस्व कर्मी और अनुसेवक गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now