डेस्कः गुवाहाटी में भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत ने 405 रनों के विशाल स्कोर को पार कर जीत दर्ज की। इस मैच में कप्तान शुभमन गिल ने वडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक बनाया। गिल का ये वनडे क्रिकेट में दूसरा दोहरा शतक है। उनसे ज्यादा दोहरा शतक रोहित शर्मा का है, जिन्होंने 101 रनों की पारी खेली।भारत ने 406 रनों का लक्ष्य 44वें ओवर में ही प्राप्त कर लिया।भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अपना सबसे बड़ा स्कोर गुवाहाटी में पूरा किया।


वेस्टइंडीज ने गुवाहाटी वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 405 रन बनाए और भारत के सामने 406 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इस दौरान जॉन कैंपबेल ने 101 रन, शे होप ने 104 रन और आमिर जांगू ने 114 रनों की शानदार शतकीय पारियां खेलीं। वहीं, भारत की ओर से रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और गुरनूर बराड़ ने 2-2 सफलता हासिल कीं।शुभमन गिल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की और दोनों सलामी बल्लेबाज ने शतक जड़ा। रोहित शर्मा 101 रनों पर आउट हो गये लेकिन गिल ने दूसरे वनडे में 117 गेंदो पर अपना दूसरा दोहरा शतक जड़ा। गिल और रोहित शर्मा ने ऐसे बल्लेबाजी कि जिसने 406 रनों के लक्ष्य को छोटा कर दिया। इस मैच में विराट कोहली कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 29 रनों पर आउट हो गए।गिल ने भारतीय कप्तान के तौर पर नाबाद 223 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली।
𝗠𝗔𝗝𝗘𝗦𝗧𝗜𝗖. 𝗠𝗔𝗥𝗩𝗘𝗟𝗢𝗨𝗦. 𝗠𝗔𝗚𝗡𝗜𝗙𝗜𝗖𝗘𝗡𝗧 🫡
Shubman Gill becomes just the 2️⃣nd Indian to score multiple ODI double hundreds 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ShubmanGill pic.twitter.com/e6MCoUfNbV
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
वनडे में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर
202* एस. गिल बनाम वेस्टइंडीज़, गुवाहाटी 2026
201* जी. मैक्सवेल बनाम अफ़गानिस्तान, वानखेड़े 2023
193 फ़खर ज़मान बनाम दक्षिण अफ़्रीका, जोहान्सबर्ग 2021
185* एस. वॉटसन बनाम बांग्लादेश, मीरपुर 2011
183* एम.एस. धोनी बनाम श्रीलंका, जयपुर 2005
183 विराट कोहली बनाम पाकिस्तान, मीरपुर 2012
भारतीय प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
वेस्टइंडीज प्लेइंग 11
जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज़





