रांचीः पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला में हुए उपचुनाव में उनके बेटे सोमेश सोरेन ने इतिहास रच दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को बुरी तरह चुनाव में हरा दिया। इस चुनाव में जयराम महतो की पार्टी के उम्मीदवार रामदास मुर्मू तीसरे नंबर पर रहे।
Bihar Election Result 2025: बिहार में आरजेडी-कांग्रेस का सूपड़ा साफ, नीतीश कुमार और बीजेपी ने किया 2010 जैसा कमाल
सोमेश सोरेन ने घाटशिला की सीट पर अपने पिता के रिकार्ड को तोड़ दिया है। 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में रामदास सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 22 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। रामदास सोरेन उस समय वर्तमान सरकार में मंत्री थे और बड़ी जीत के बाद उन्हें फिर से हेमंत सोरेन ने अपने कैबिनेट में जगह दी थी, लेकिन अगस्त 2025 में रामदास सोरेन के निधन के बाद हुए उपचुनाव में रामदास के बेटे सोमेश ने चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को और भी करारी शिकस्त दी। सोमेश सोरेन ने 38524 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है।





