पलामू में भारी बारिश से स्थिति बिगड़ी, कई घरों में घुसा पानी, बुधवार के लिए अलर्ट जारी

पलामू में भारी बारिश से स्थिति बिगड़ी, कई घरों में घुसा पानी, बुधवार के लिए अलर्ट जारी

पलामूः राजधानी रांची सहित आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, कोडराम और गिरिडीह में भी बारिश बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पलामू में पिछले 12 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही भारी बारिश से पलामू की स्थिति बिगड़ गई है। चैनपुर समेत जिले के कई इलाकों में पानी भर गया है। पलामू का आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

palamu1

रांची-पलामू सहित कई जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
पलामू प्रशासन ने बुधवार को लोगों से जरूरी नहीं होने पर घर से बाहर नहीं निकले का आग्रह किया है। लगातार हो रही भारी बारिश से कोयल नदी उफान पर है। जिले के नीचले इलाकों में पानी भर गया है। शहर की सड़कें-मोहल्ले जब पानी से लबालब है। चैनपुर में स्थिति ज्यादा चिंताजनक है क्योकि वहां भारी जलजमाव देखा जा रहा है। लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने सुबह साढ़े आठ बजे से पलामू, गढ़वा, पाकुड़, गोड्डा में हल्की आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। बुधवार को भारी बारिश की संभावनाको लेकर प्रशासन अलट है।

palamu

पटना के इनकम टैक्स ऑफिस में CBI की रेड, इंस्पेक्टर सहित 2 कर्मियों को साथ ले गई टीम
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य भाग के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा व रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां अत्यधिक बारिश होगी। जबकि, उत्तर-मध्य भाग में येलो अलर्ट है। यहां भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के अलावा रांची आसपास के जिले भी प्रभावित हो सकते हैं। मौसम वैज्ञानिक ने लोगों को बारिश के दौरान सतर्क रहने को भी कहा है। वहीं, जिला प्रशासन पहले ही नदी-तालाब और वाटर फॉल के आसपास नहीं जाने की अपील की है। इसके लिए संबंधित थानों को भी निगरानी रखने को कहा गया है, ताकि हादसा न हो।

palamu 1 1 palamu rain

झारखंड में CBI की कार्रवाई, NHAI के दो अधिकारी सहित 5 रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी गांगेय बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र उसी क्षेत्र में एक अवदाव के रूप में केंद्रित हो गया है। 14 जुलाई की सुबह 11.30 बजे दर्ज आंकड़ों के अनुसार, यह अक्षांश 23 डिग्री उत्तर और देशांतर 88.8 डिग्री पूर्व के पास कोलकाता से लगभग 70 किलोमीटर उत्तर-पूर्व और वर्दवान से 100 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में केंद्रित हो गया है। इसके अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड से होते हुए उत्तर-पश्चिम-उत्तर दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके कारण झारखंड में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं, कोल्हान प्रमंडल के सभी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड में भारी बारिश के बीच टला बड़ा हादसा, भूस्खलन से रेल सेवा हुई प्रभावित, रात भर चला राहत कार्य 

WhatsApp Image 2025 07 16 at 13.08.52 dcab9fe3

सदर थाना क्षेत्र के जोड़ स्थित गर्सुती नदी में लगातार बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी सड़क पर बहने लगा है, जिससे आमजन की आवाजाही बाधित हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के मद्देनज़र नदी के पास बैरिकेडिंग करवाई, ताकि कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से नदी पार न करें।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now