रांची-पलामू सहित कई जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

रांचीः राजधानी रांची समेत झारखंड में मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। रांची के मौसम विभाग के अनुसार, रांची में भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल में रेड और खूंटी, गुमला और सिमडेगा में ऑरेंज अलर्ट है, जो रांची को तीन तरफ से घेरे हैं। इस वजह से रांची में भारी से भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।पलामू सहित कई जिले 10 घंटे से हो रही है भारी बारिश।गढ़वा, गोड्डा, पाकुड़, पलामू में अलग-अलग स्थानों पर सुबह 8:30 बजे तक हल्की आंधी और बिजली के साथ सतही हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

झारखंड में विशिष्ट सेवा और वीरता दिखाने वाले पुलिस पदाधिकारी होंगे सम्मानित, राज्यपाल पदक, मुख्यमंत्री पदक और पुलिस पदक की घोषणा
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य भाग के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा व रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां अत्यधिक बारिश होगी। जबकि, उत्तर-मध्य भाग में येलो अलर्ट है। यहां भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के अलावा रांची आसपास के जिले भी प्रभावित हो सकते हैं। मौसम वैज्ञानिक ने लोगों को बारिश के दौरान सतर्क रहने को भी कहा है। वहीं, जिला प्रशासन पहले ही नदी-तालाब और वाटर फॉल के आसपास नहीं जाने की अपील की है। इसके लिए संबंधित थानों को भी निगरानी रखने को कहा गया है, ताकि हादसा न हो।

See also  झारखंड में बारिश का कहर, चतरा के 4 प्रखंडों में बाढ़ जैसे हालात, तिलैया डैम के फाटक खोले गए, रांची में आज बारिश का येलो अलर्ट

IPS इंद्रजीत महथा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी गांगेय बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र उसी क्षेत्र में एक अवदाव के रूप में केंद्रित हो गया है। 14 जुलाई की सुबह 11.30 बजे दर्ज आंकड़ों के अनुसार, यह अक्षांश 23 डिग्री उत्तर और देशांतर 88.8 डिग्री पूर्व के पास कोलकाता से लगभग 70 किलोमीटर उत्तर-पूर्व और वर्दवान से 100 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में केंद्रित हो गया है। इसके अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड से होते हुए उत्तर-पश्चिम-उत्तर दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके कारण झारखंड में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं, कोल्हान प्रमंडल के सभी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मंदिर में चोरी करने के बाद चोर को आ गई नींद, सामान के साथ वहीं सो गया, जब सुबह नींद खुली तो..
रांची समेत आसपास के इलाकों में सोमवार को पूरे दिनभर हल्के से मध्यम दर्जे की रिमझिम बारिश होती रही। बारिश पूरे दिनभर रुक-रुक कर हुई। रांची में 3.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज किया गया। जबकि, अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। इसके अलावा जमशेदपुर में 14.4, डालटनगंज में 21.2 और बोकारो में 5 मिमी बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया। दिन भर लगातार हो रही बारिश से बाजार में सन्नाटा पसर गया। शाम होते ही दुकानें जल्द बंद हो गई।

See also  बिहार के शिक्षा मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज करने का आवेदन, धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now