धनबाद में गैस सिलेंडर कटर ब्लॉस्ट से तीन की मौत, 3 CISF जवान भी घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 5, 2026

धनबाद में गैस सिलेंडर कटर ब्लॉस्ट से तीन की मौत, 3 CISF जवान भी घायल

धनबादः मुनीडीह ओपी थाना क्षेत्र स्थित सीपीपी (CPP) प्लांट में भीषण सिलेंडर ब्लास्ट तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में तीन CISF जवानों समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अंबा हो गई है ‘हताशा प्रसाद’, विष्णुगढ़ हत्याकांड के खुलासे पर सवाल उठाने पर भड़के बीजेपी विधायक प्रदीप प्रसाद
पुलिस ने बताया कि धनबाद के मुनीडीह इलाके में CPP प्लांट में भीषण हादसे की खबर मिली है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। साथ ही तीन CISF जवानों समेत कई लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक व्यक्ति का हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाके के लिए रांची के रिम्स हॉस्पीटल रेफर किया गया है।

हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के पास 3 देशों के पासपोर्ट, कांग्रेस पार्टी का बड़ा दावा
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान आनंद कुमार, संजय यादव निवासी केंदुआडीह 5 नम्बर और अजहरुद्दीन के रूप में हुई है। हादसे में तीन CISF के जवान भी घायल हो गए हैं।
मृतकों के परिजनों ने बताया कि रात के वक्त अंसारी नाम का एक व्यक्ति सभी को लेकर गया था। ये सभी लोग लोहा काटने का काम कर रहे थे, तभी अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस धमाके में तीन जिंदगियां पल भर में खत्म हो गई। घायलों में से एक शख्स SNMMCH अस्पताल में इलाज के दौरान फरार हो गया है, जिससे मामले में रहस्य और बढ़ गया है।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बजट सत्र में भाग लेने पर हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

एक करोड़ के ईनामी नक्सली प्रशांत बोस का शव लेने कोई नहीं आया, पत्नी ने पत्र लिखकर कहा-कोई परिजन नहीं है
वहीं, केंदुआडीह थाना प्रभारी वकार हुसैन ने तीन मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है। CISF के तीन जवान भी इस दुर्घटना में जख्मी हुए हैं। पुलिस फिलहाल सीआईएसएफ की ओर से लिखित शिकायत मिलने का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर औपचारिक प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाएगी। हालांकि, अभी तक CISF ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now