पटना में गुजरात के कारोबारी से लूट, कस्टम अधिकारी बनकर आये थे अपराधी, फिल्मी अंदाज में घटना को दिया अंजाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 5, 2026

पटना में गुजरात के कारोबारी से लूट, कस्टम अधिकारी बनकर आये थे अपराधी, फिल्मी अंदाज में घटना को दिया अंजाम

पटनाः राजधानी पटना में गुजरात के कारोबारी के स्टाफ से 17 किलो सोने की लूट हुई है। कस्टम अधिकारी बनकर अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात दानापुर के खगौल थाना क्षेत्र में हुई। बदमाशों ने खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताकर स्वर्ण कारोबारियों से करोड़ों रुपये मूल्य का लगभग 17 किलोग्राम सोना लूट लिया।

बिहार के मदरसे में छापेमारी, पुलिस ने हथियार मिलने पर किया सील,PFI से निकला कनेक्शन
फिल्मी अंदाज में करोड़ों की ठगी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात के राजकोट से ट्रेन संख्या 19483 के जरिए दो स्वर्ण व्यवसायी—प्रिंस (25 वर्ष ) और महेश (35 वर्ष) दानापुर स्टेशन पहुंचे थे। दोनों कारोबारी रात के समय स्टेशन से टेम्पो पकड़कर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खगौल-लख के पास पहले से घात लगाए बैठे 3-4 अपराधियों ने मोटरसाइकिल और कार से उनका पीछा कर उन्हें रोक लिया।

See also  जमशेदपुर में केजरीवाल ने आदिवासी अस्मिता को ललकारा, कहा कमल को एक भी वोट आदिवासियों से होगी गद्दारी ; संबित पात्रा को भगवान जगन्नाथ को मोदी का भक्त वाले बयान पर घेरा

हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के पास 3 देशों के पासपोर्ट, कांग्रेस पार्टी का बड़ा दावा
अपराधियों ने खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताते हुए दोनों कारोबारियों को जांच के नाम पर डराया-धमकाया। इसके बाद उन्हें जबरन अपनी कार में बैठा लिया गया। बदमाश दोनों को लेकर नौबतपुर नहर के पास पहुंचे, जहां सुनसान इलाके में उनसे करीब 17 किलोग्राम सोना लूट लिया।वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने दोनों पीड़ितों को सड़क पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

एक करोड़ के ईनामी नक्सली प्रशांत बोस का शव लेने कोई नहीं आया, पत्नी ने पत्र लिखकर कहा-कोई परिजन नहीं है
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित कारोबारी खगौल स्टेशन पर उतरे थे, जहां अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि बदमाशों ने बेहद योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया और खुद को कस्टम अधिकारी बताकर विश्वास में लिया।

See also  गोपाल खेमका हत्याकांडः पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़,एनकाउंटर में हथियार सप्लायर ढेर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now