जोरहाट विमान हादसे में बिहार के शुभम कुमार शहीद, नवंबर में होनी थी शादी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 13, 2026

जोरहाट विमान हादसे में बिहार के शुभम कुमार शहीद, नवंबर में होनी थी शादी

डेस्कः असम के जोरहाट में हुए विमान हादसे में बिहार के दो लाल बलिदान हुए हैं। इनमें एक जहानाबाद जिले के हुलासगंज बनबरिया गांव के शुभम कुमार और भोजपुर के दानिश आलम शामिल हैं।
पप्‍पू शर्मा के बेटे शुभम कुमार फ्लाइट लेफ्ट‍िनेंट के पद पर भारतीय वायुसेना में कार्यरत थे। पांच साल पहले उन्‍होंने नौकरी ज्‍वाइन की थी। इसी साल नवंबर में उनकी शादी होनी थी। एक माह पहले अपनी दादी के श्राद्धकर्म में शामिल होने गांव आए थे। यहां से वे 10 दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटे थे।
इंडियन एयरफोर्स का AN-32 विमान असम के जोरहाट एयरफाेर्स स्‍टेशन पर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया था। लैंड‍िंग के समय यह हादसा हुआ। इस हादसे में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीर वायु दानिश आलम ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया।

See also  बोकारो में इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार को बड़ा हादसा, शिवपुरिया इस्पात उद्योग के ब्लास्ट फर्नेस में विस्फोट, दो मजदूर घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now