रांची में आज फिर बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर का झारखंड में दिखेगा असर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 1, 2026

23-24 सितंबर को झारखंड में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांचीः बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और उससे सटे पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट पर बना लो प्रेशर का क्षेत्र झारखंड की ओर बढ़ रहा है। इसका असर राज्य के कई जिलों में दिख रहा है। पलामू प्रमंडल के कुछ जिलों में सोमवार को अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, एक सितंबर को रांची समेत राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। गढ़वा, पलामू और लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। दो, तीन और चार सितंबर को भी कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। इधर, सोमवार को राजधानी रांची में दिन भर रुक-रुक बारिश होती रही और देर शाम भी बारिश हुई। रांची में करीब 13 मिमी बारिश हुई।

महुआडांड में हुई 171 मिमी बारिशः पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। सबसे अधिक 171 मिमीमीटर बारिश लातेहार के महुआडांड में हुई, इसके अलावा डुमरिया में 112.2, मझगांव में 95.4, चाकुलिया में 92.4 और मुसाबनी में 80.2 मिमीमीटर बारिश हुई। लोहरदगा में 41ख् जमशेदपुर में 49 और चाईबासा में 29.3 मिमीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

See also  झारखंड के 6 जिलों में होगी तेज बारिश, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now