देवघरः राजकीय श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर देवघर में सोमवार को नगर विकास मंत्री और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान देवघर डीसी नमन प्रियेश लाकड़ा और दुकमा डीसी अभिजीत सिन्हा ने विभागवार मेला क्षेत्र के लिए जाने वाले कार्यो के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व नई तकनीकों के उपयोग से जुड़ी गतिविधियों को पीपीटी के माध्यम से अवगत कराया।
बैल नहीं खरीद पाया तो बेटों से ही खिंचवाने लगा हल, पैसों के अभाव में पिता ने उठाया कदम
मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि 11 जुलाई से नौ अगस्त तक राजकीय श्रावणी मेला है। ऐसे में इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम करने की जरूरत है। उन्होने राजकीय श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर वीआईपीख् वीवीआईपी दर्शन को पूर्ण रूप से बंद रहने की बात कही। कहा, श्रावणी मेला राज्य का सबसे बड़ा मेला है। श्रद्धालु बाबा नगरी से अच्छी यादों को लेकर लौंटे, यह हम सबकी जिम्मेदारी है। श्रावणी मेले के दौरान रविवार और सोमवार को शीघ्र दर्शनम पास बंद रहेगा। क्योकि इस दिन काफी भीड़ होती है।
गोपाल खेमका की हत्या के लिए दी गई थी साढ़े तीन लाख की सुपारी, बिल्डर निकला हत्याकांड का मास्टरमाइंड
बैठक में सुरक्षा की दृष्टिकोण से बनाए जाने वाले ओपी, ट्रैफिक ओपी, स्वास्थ्य केंद्र, सूचना सह सहायता केंद्र, विद्युत केंद्र, पर्यटन केंद्र, मातृत्व विश्राम गृह, श्रद्धालुओं के लिए बनाए जाने वाले टेंट, मेला क्षेत्र में शौचालय, पेयजल, स्नानागृह, कूड़ेदान, साफ-सफाई व कचड़ा उठाव की व्यवस्थाओं को 24 घंटे दुरूस्त रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही मेला क्षेत्र में पथ प्रकाश, साज-सज्जा, तोरण द्वार व बिजली आपूर्ति को सुरक्षात्मक उपायों के अलावा वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था की स्थिति भी दुरूस्त रखने का निर्देश दिया गया।




