हमास की कैद से 783 दिनों बाद आजाद हुए 20 इजराली, शांति समझौते के बाद रेड क्रास को सौंपे गए बंधक, गाजा में अब शांति

gaza hostages

तेल अवीव/काहिरा। दो वर्षों से जारी इसराइल-हमास युद्ध में एक बड़ी कूटनीतिक सफलता सामने आई है। इसराइल ने पुष्टि की है कि हमास के कब्जे में रखे गए पहले सभी जीवित 20 इसराइली बंधकों को उत्तरी गाज़ा में अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस को सौंप दिया गया है। यह रिहाई अमेरिका की मध्यस्थता में हुए युद्धविराम समझौते (ceasefire deal) के तहत हुई है, जिसे “ऐतिहासिक प्रगति” बताया जा रहा है। बदले में इजराइल ने  1900 फिलिस्तीनी बंधकों को भी रिहा कर दिय ाहै ।

गाजा में पहुंचने लगे राहत सामग्री

इस समझौते के तहत गाज़ा के अकालग्रस्त क्षेत्रों में मानवीय सहायता और राहत सामग्री भेजे जाने की भी तैयारी चल रही है। इसके साथ ही इसराइल में बंद हजारों फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

The seven hostages freed in the first round of releases on October 13 2025 Top row from left Ziv Berman Gali Berman Matan Angrest Alon Ohel Bottom row from left Omri Miran Eitan Mor Guy Gilboa Dalal

डोनाल्ड ट्रंप की अहम भूमिका

दो साल से चल रहे संघर्ष के समाप्त होने की दिशा में यह सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है। यह युद्धविराम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 20 सूत्रीय शांति योजना (peace plan) के पहले चरण का हिस्सा है, जिसे पिछले सप्ताह मिस्र में इसराइल और हमास के बीच परोक्ष वार्ताओं के दौरान मंजूरी दी गई थी। इन वार्ताओं में कतर और तुर्की जैसे प्रमुख देश भी मध्यस्थ रहे।

 

इजराइल में ट्रंप

इस बीच, व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार सुबह एयर फ़ोर्स वन से इसराइल पहुंचेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वे बंधकों के परिवारों से मुलाकात करेंगे और इसराइल की संसद (कनेस्सेट) को संबोधित करेंगे।

इसके बाद ट्रंप मिस्र रवाना होंगे, जहां वे क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ एक “ग्लोबल पीस समिट” की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस सम्मेलन में युद्धविराम समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर किए जाएंगे और मध्यपूर्व में दीर्घकालिक शांति स्थापना की दिशा में नए कदमों की घोषणा होने की उम्मीद है।

राजनयिकों के अनुसार, यह समझौता न केवल गाज़ा और इसराइल के बीच तनाव को कम करेगा, बल्कि पूरे मध्यपूर्व क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now