रांची में 17 और 18 अप्रैल को चलेगी लू, अगले पांच दिन झारखंड में और बढ़ेगा पारा

बिहार के 6 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, पटना में 41°C के पार पहुंचा पारा, गयाजी सबसे ज्यादा गर्म

रांचीः झारखंड में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। कई जिलों में पारा 40 डिग्री के आसपास है। सरायकेला मंगलवार को 40.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं रांची में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन में तापमान में पांच डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार हैं। 17 और 18 अप्रैल को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा और पलामू सहित कुछ जिलों में लू चलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने इन जिलों में दो दिन के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्पाद सिपाही पेपर लीक के आरोपी को पुलिस के ड्राइवर ने दिया अपना मोबाइल, बदले में लिये पैसे
वहीं 17-18 अप्रैल को संथाल परगना के देवघर, दुमका, गोड्डा और पाकुड़ में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगह बारिश होने का अनुमान है। 19 अप्रैल से आसमान साफ रहेगा और मौसम शुरूक बना रहेगा। मौसम विभाग ने लू को लेकर लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।

See also  रांची में सामान्य से चार गुनी ज्यादा बारिश, आज भी येलो अलर्ट, झारखंउ में 27 तक मानसून का दिखेगा बड़ा असर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now