सैंक्चुअरी फॉर एजुकेशनल नर्चर स्कूल के एनुअल डे में शामिल हुए लोहरदगा डीसी और एसपी, छात्रों के प्रदर्शन से हुए प्रभावित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 9, 2024

लोहरदगा : जिले के प्रतिष्ठित स्कूल सैंक्चुअरी फॉर एजुकेशनल Sanctuary for educational Nurture (Sens) के एनुअल डे कार्यक्रम में जिले के उपायुक्त वाघमारे प्रसाद कृष्णा और पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां शामिल हुए। इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में डीसी और गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में जिले के एसपी शामिल हुए थे। कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल मनोज पांडे और फाउंडर मेंबर सुदीप सेन भी मौजूद थे।
स्कूल के एनुअल डे के दौरान छात्रों ने कई तरह के कार्यक्रमों को करके अतिथियों और अभिभावकों को मन मोहा। छात्रों ने अपने हुनर से समारोह में मौजूद सभी अतिथियों का दिल जीता। समारोह की शुरूआत सरस्वती वंदना से की गई। उसके बाद नर्सरी और केजी के बच्चों द्वारा राम आएंगे की प्रस्तुति की गई। एक अनेक एकता, योग डांस, पारंपरिक झारखंडी डांस, इंग्लिश-पंजाबी-हिंदी ड्रामा, मैजिक शो, उत्तराखंडी डांस, अरेबिक डांस आदि कई तरह के प्रदर्शनों द्वारा छात्रों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

See also  कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव ने पेसा को लेकर पार्टी और सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रदेश प्रभारी के सामने कहा-मैं किसी बंधन में नहीं बंधा

तस्वीरों में देखिये कार्यक्रम की कुछ झलकियां

2 123 74 65 56 47 38 39 410 21112

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now