तेजप्रताप यादव को चुनाव प्रचार के दौरान RJD समर्थकों ने खदेड़ा, तेजस्वी जिंदाबाद के लगाए नारे, काफिले पर की पत्थरबाजी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 30, 2025

तेजप्रताप यादव को चुनाव प्रचार के दौरान RJD समर्थकों ने खदेड़ा, तेजस्वी जिंदाबाद के लगाए नारे, काफिले पर की पत्थरबाजी

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार लालू परिवार और आरजेडी से अलग होकर चुनावी मैदान में कूदने वाले तेजप्रताप यादव को भारी विरोध का सामने करना पड़ा है। वैशाली के महनार विधानसभा क्षेत्र में आरजेडी समर्थकों ने लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को खदेड़ दिया और उनके काफिले पर पत्थरबाजी तक की। RJD समर्थकों ने तेज प्रताप के सामने जमकर लगाए लालटेन छाप जिंदाबाद, तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे, आक्रोशित समर्थकों ने तेज प्रताप के काफिले को कुछ दूर तक खदेड़ कर भगाया और काफिले पर पत्थरबाजी की।

जीतन राम मांझी की पार्टी का जिलाध्यक्ष पलामू में हुआ गिरफ्तार, चौकीदार को पीटने और अंचल कार्यालय में हंगामा का आरोप
घटना JJD उम्मीदवार जय सिंह राठौर की सभा में हुई, जिन्होंने आरोप लगाया कि यह साजिश RJD उम्मीदवार रविंद्र सिंह ने रची।यह घटना तब हुई, जब तेज प्रताप यादव जनशक्ति जनता दल (JJD) के उम्मीदवार जय सिंह राठौर के लिए वोट मांगने पहुंचे थे। महनार से JJD उम्मीदवार जय सिंह राठौर ने इस घटना को RJD के गुंडों द्वारा अंजाम देने की बात कही है। राठौर ने पूरा आरोप यहां के RJD उम्मीदवार रविंद्र सिंह पर लगाया है।

See also  बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को एक और झटका, RJD उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन रद्द

नरेंद्र मोदी ट्रंप से डरते हैं, दरभंगा के चुनावी सभा में प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी का जोरदार हमला
बता दें कि महनार विधानसभा क्षेत्र के हीरानंद उच्च विद्यालय के प्रांगण में जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार जय सिंह राठौर के लिए वोट मांगने और जनसभा करने के लिए पहुंचे थे। तेज प्रताप यादव, तेज प्रताप यादव ने शाम 5:00 बजे से लेकर 6:00 के आसपास तक सभा को संबोधित किया है, जिसके लिए वह हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे।

लालू-तेजस्वी ने पूर्व विधायक समेत 9 नेताओं को पार्टी से निकाला, बिहार चुनाव के बीच लिया बड़ा एक्शन
हेलिकॉप्टर ने ले जाने से किया इनकार
लेकिन समय ज्यादा होने के कारण हेलीकॉप्टर तेज प्रताप को उतार कर फिर उड़ान भर लिया। इसके बाद तेज प्रताप रोड गाड़ी से ही सभा स्थल पहुंचे और रोड गाड़ी से ही अपने क्षेत्र महुआ के लिए निकल रहे थे इसी दौरान RJD के समर्थकों ने तेज प्रताप के खिलाफ नारेबाजी किया और जमकर विरोध किया है। पूरे घटना को लेकर महनार विधानसभा के जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार जय सिंह राठौड़ ने बताया कि , जनसभा के दौरान हम लोगों को कुछ दिक्कत नहीं हुआ। सभा कर कर लौट रहे थे तब राजद के चार-पांच गुंडे द्वारा हम लोगों के गाड़ी के ऊपर पत्थर चलाया गया और नारेबाजी किया गया है।

See also  भानु प्रताप शाही को योगेंद्र साव लगने लगे अच्छे, पूर्व कांग्रेस विधायक ने अडाणी के खिलाफ खोल रखा था मोर्चा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now