खूंटी में इंडियन ऑयल डिपो के पास तेल टैंकर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 1, 2026

खूंटी में इंडियन ऑयल डिपो के पास तेल टैंकर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले में बुधवार देर शाम एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। खूंटी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-20 पर स्थित इंडियन ऑयल डिपो से महज 200 से 300 मीटर की दूरी पर खड़े एक खाली तेल टैंकर के केबिन में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रांची निवासी चालक जियाऊल हक टैंकर में ईंधन भरवाने के लिए डिपो पहुंचा था। शाम करीब सवा सात से साढ़े सात बजे के बीच वह टैंकर को एसजीवीएस अस्पताल के सामने सड़क किनारे पार्क कर रहा था। चालक के अनुसार, गाड़ी आगे-पीछे करने के दौरान केबिन से अचानक तेज धमाके की आवाज आई और देखते ही देखते आग की विकराल लपटें उठने लगीं. उसने बिना देर किए नीचे कूदकर खुद को सुरक्षित किया।

See also  मुश्ताक अली ट्रॉफी पर पहली बार झारखंड का कब्जा, ईशान किशन की कप्तानी में बना चैंपियन

घटनास्थल डिपो के बेहद नजदीक होने के कारण खतरे की आशंका बढ़ गई थी। आनन-फानन में आसपास कतार में खड़े अन्य तेल टैंकरों को फौरन सुरक्षित दूरी पर हटाया गया। अस्पताल कर्मी तिलक सिंह की सूचना पर अग्निशमन विभाग का दस्ता करीब 20 मिनट बाद मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। ​शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। समय रहते टैंकर खाली होने और अन्य गाड़ियों को हटा लेने से बड़ा हादसा टल गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now