- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

JSSC पेपर लीक मामले में झारखंड विधानसभा का अवर सचिव और उसके दो बेटे गिरफ्तार

रांची : इस वक्त की बड़ी खबर जेएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर आ रही है जहां एसआईटी ने झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मोहम्मद शमीम और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी की टीम को एडमिट कार्ड और ब्लैंक चेक भी मिला है।

वही एसआईटी ने शनिवार को एसआईटी ने पलामू से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके मोबाइल से जेएसएससी के प्रश्नपत्र मिले है। पुलिस अब इस बात की जानकारी जुटा रही है कि उनके मोबाइल से किस व्यक्ति द्वारा प्रश्नपत्र भेजा गया है। पलामू के ही नयी मोहल्ला के रहनेवाले रवि किशोर की तलाश एसआईटी कर रही है। रवि किशोर का नाम पहले भी प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी करने के मामले में सामने आ चुका है।
चेन्नई में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार दोनों युवक परीक्षा एजेंसी सतवत इंफो प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी निकले। तन्मय और शमशाद आलम दोनों से एसआईटी पूछताछ कर रही है। इस मामले में टेक्निकल सेल की भी मदद ली जा रही है। उधर एसआईटी अब जेएसएससी अध्यक्ष से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। इससे पहले भी आठ फरवरी को एसआईटी ने जेएसएससी के कई अधिकारियों से पूछताछ की थी। इसके बाद अधिकारियों ने एसआईटी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था।
चेन्नई से गिरफ्तार युवकों से पूछताछ में पता चला है कि एक को रांची जेएसएससी के साथ तालमेल बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। वही दूसरा चेन्नई स्थित परीक्षा एजेंसी सतवत इंफो से समन्वय बनाना था। पेपर लीक होने के बाद तीन फरवरी को दोनों कर्मचारी चेन्नई चले गए थे।

See also  JSSC CGL EXAM में पेपर लीक रुका तो सेंटर में भारी गड़बड़ी, लातेहार में पहली पाली में दूसरी पाली का प्रश्नपत्र बांटने का लगा आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now