जीतन राम मांझी की पार्टी का जिलाध्यक्ष पलामू में हुआ गिरफ्तार, चौकीदार को पीटने और अंचल कार्यालय में हंगामा का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 30, 2025

जीतन राम मांझी की पार्टी का जिलाध्यक्ष पलामू में हुआ गिरफ्तार, चौकीदार को पीटने और अंचल कार्यालय में हंगामा का आरोप

पलामूः केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी के जिलाध्यक्ष को पलामू में गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को मेदिनीनगर सदर अंचल कार्यालय में जबर्दस्त हंगामा हुआ और इस दौरान चौकीदार की पिटाई कर दी गई, जबकि अन्य कर्मचारियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। चौकीदार को पीटने और हंगामे के आरोप में मेदिनीनगर टाउन थाना की पुलिस ने हम पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी को गिरफ्तार किया है।

शराब घोटाला में IAS मनोज कुमार से पूछताछ, ACB ने मुकेश कुमार को आज किया तलब
पूरे मामले में मेदिनीनगर सदर अंचल पदाधिकारी अमरदीप बल्होत्रा ने मेदिनीनगर टाउन थाना में आवेदन दिया था। जिसके बाद एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में आशुतोष तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

लालू-तेजस्वी ने पूर्व विधायक समेत 9 नेताओं को पार्टी से निकाला, बिहार चुनाव के बीच लिया बड़ा एक्शन
दरअसल सदर अंचल पदाधिकारी अमरदीप बल्होत्रा बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में गए थे। आरोप यह है कि आशुतोष तिवारी अंचल पदाधिकारी के पीछे-पीछे कार्यालय कक्ष में गए और हंगामा करने लगे। हंगामा के दौरान बीच-बचाव करने आए चौकीदार के साथ गाली-गलौज की गयी एवं अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए मारपीट भी की गई है। अन्य कर्मियों ने भी बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।

See also  मनोज वाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडत' विवादों में, जातिवाद फैलाने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर

झारखंड में मोंथा का दिखा असर, ठंड ने पकड़ा जोर, आज 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हम पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी को गिरफ्तार कर थाना ले गई है। इस संबंध में मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि अंचल अधिकारी के आवेदन पर FIR दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी आशुतोष तिवारी को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now