रांचीः रविवार को राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आई। इस दौरान रविवार रात को उनका कारकेड एयरपोर्ट से राजभवन जा रहा था। इसी दौरान उनके कारकेड के पीछे एक स्कूटी सवार दिखा जिसे पुलिस ने रोका। मीडिया चैनल में ये खबरें चलाई गई कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक हुई है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले पर अपना बयान जारी करते हुए इसे आधारहीन बताया।
जमशेदपुर से केरल जा रही टाटा-एनाकुर्लम एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, एक यात्री की मौत
रांची पुलिस ने इस मामले को लेकर कहा कि रांची पुलिस यह स्पष्ट करना चाहती है कि इस तरह की बात आधारहीन है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है, कि जब राष्ट्रपति महोदया, महामहिम राज्यपाल और माननीय मुख्यमंत्री का कारकेड काफी दूर निकल चुका था तथा उसके बाद एयरपोर्ट पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपनी ड्यूटी से वापस लौट रहे थे तब पीछे पीछे एक स्कूटी सवार भी सड़क पर दिखता है जिसे प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मी द्वारा एहतियातन रोका गया। जाँचोपरांत यह पाया गया कि वह विशेष शाखा का पुलिस कर्मी था जो आसूचना संकलन हेतु एयरपोर्ट पर प्रतिनियुक्त था तथा वो भी अन्य पदाधिकारियों की भांति अपने गंतव्य तक जा रहा था। यह पुनः स्पष्ट किया जाता है की वो गाड़िया किसी भी कारकेड का हिस्सा नहीं था. इसी को लेकर कुछ लोगों को संभवतः संशय हुआ कि काफिले की सुरक्षा में चूक हुई। रांची पुलिस के सभी कर्मी अपनी ड्यूटी हेतु सजग एवं प्रतिबद्ध हैं।
धन्यवाद



